19 APRFRIDAY2024 10:13:12 PM
Nari

सर्दियों में नहीं बहेगी बच्चे की नाक अगर खिलाएंगे ये 5 चीजें

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 16 Dec, 2019 03:18 PM
सर्दियों में नहीं बहेगी बच्चे की नाक अगर खिलाएंगे ये 5 चीजें

बच्चे की नाक बहते रहना काफी Irritable होता है। जहां बच्चा खुद इससे परेशान रहता है वहीं लोग भी बच्चे को गोद में उठाने या फिर प्यार करने से झिझकते हैं। यदि सर्दियों के दौरान आपके बच्चे की भी नाक बहती रहती है तो उन्हें इस बार कछ खास चीजों का सेवन कराना न भूलें। जैसे कि...

Image result for flowing nose problem in kids",nari

तुलसी के पत्ते

तुलसी हर समस्या का समाधान है। सेहत से लेकर हेल्थ प्रॉबल्मस को दूर करने में इसका कोई मुकाबला नहीं। बच्चे की बहती नाक रोकने में भी तुलसी नायाब काम करती है। बच्चे की बहती नाक रोकने के लिए 4 से 5 तुलसी के पत्तों में 1 टीस्पून शहद या थोड़ा सा गुड़ मिलाकर अच्छी से पीसने के बाद उसे दें। बहती नाक को रोकने के साथ-साथ तुलसी का यह पेस्ट खांसी, जुकाम और बंद नाक जैसी परेशानियां भी खत्म करता है।

अजवायन

बच्चे की बहती नाक रोकने के लिए अजवाइन को तवे पर सेक लें। सेंकने के बाद इसे मलमल के कपड़े में बांधकर अपने हाथ से बच्चे को सुंघाएं। ऐसा करने से बच्चे को बहुत जल्द राहत महसूस होगी।

Image result for ajwain",nari

शहद

नाक बहने से रोकने का एक और तरीका है आधा गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और आधा नींबू का रस डालकर बच्चे को पिलाएं। अगर आप रोजाना बच्चे को यह पानी पिलाएंगे तो उसकी नाक कभी नहीं बहेगी। शहद और नींबू के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बच्चे के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

गर्म पानी

बहती नाक से बच्चे को बचाने के लिए उसे सर्दियों में गुनगुना पानी ही पिलाएं। गुनगुना पानी पीने से भी बच्चे को राहत महसूस होगी। आप चाहें तो पानी में 1 टीस्पून नमक भी डाल सकती हैं।

काढ़ा

बहती नाक को रोकने के लिए काढ़ा भी काफी फायदेमंद होता है। एक गिलास पानी में लौंग, इलायची, अजवायन, तुलसी, अदरक, हल्दी आदि डालकर उबाल लें। जब ये सब चीजें अच्छे से उबल जाएं तो ठंडा होने के बाद इसे छानकर बच्चे को पिलाएं। बच्चा काफी अच्छा महसूस करेगा।

Image result for karha drink for kids pics",nari

नीलगिरी का तेल

नीलगिरि का तेल बच्चे को सुंघाने से भी काफी लाभ मिलता है। एक रुमाल लेकर उसपर 3 से 4 बूंदे इस तेल की डालें, और बच्चे को दिन में दो से तीन बार सुंघाएं। ऐसा करने से नाक बंद और बहने की समस्या दूर हो जाएगी।

Image result for nilgiri oil",nari

तो इन सब घरेलू उपायों से दूर करने बच्चे के बहते नाक की समस्या। जितना हो सके अधिक सर्दी के दौरान बच्चे को घर के बाहर ले जाने से परहेज करें। उसके खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें। न केवल ठंडी चीजों से बल्कि तली-भुनी चीजों से भी बच्चे को दूर रखें। हफ्ते में एक या दो बार से ज्यादा फ्राइड फूड बच्चे को देने से बचें ।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News