20 APRSATURDAY2024 12:15:54 PM
Nari

Health Tips: बीमारियां दूर और शरीर को फिट एंड फाइन रखेंगी डेली खाई गई ये 5 चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Mar, 2022 10:32 AM
Health Tips: बीमारियां दूर और शरीर को फिट एंड फाइन रखेंगी डेली खाई गई ये 5 चीजें

सेहतमंद रहने के लिए डेली डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करना बेहद जरूरी होता है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको फिट एंड फाइन रहने के लिए 5 चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नींबू

नींबू में विटामिन सी, अन्य पोषक तत्व, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस व शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं। इससे मोटापा दूर होने में मदद मिलेगी। इम्यूनिटी व पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा।

सेब

सेब एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। रोजाना 1 सेब खाने से कैंसर जैसी कई बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

खजूर

खजूर में पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुण पाए जाते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, रोजाना 4 खजूर खाने से थकान, कमजोरी दूर होती है। इसमें आयरन अधिक होने से खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है।

दूध

एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना 1 गिलास दूर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होता है। आप चाहे तो सोने से पहले दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में सूजन, दर्द की समस्या दूर होगी। इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होकर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा।

PunjabKesari

बादाम

रोजाना 5 बादाम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे स्मरण शक्ति बढ़ने के साथ ही तनाव भी दूर रहता है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को रोजाना भीगे बादाम खाने चाहिए। आप चाहे तो इसे किसी डिश या रोस्ट करके भी खा सकते हैं।

pc: freepik

Related News