20 APRSATURDAY2024 8:20:09 AM
Nari

हैल्दी डाइजेशन के लिए जरूरी हैं इन 5 चीजों का सेवन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Dec, 2018 01:23 PM
हैल्दी डाइजेशन के लिए जरूरी हैं इन 5 चीजों का सेवन

आजकल लोगों का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि वह शारीरिक काम कम करते हैं, देर से सोते और जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं। मगर आपको बता दें कि आपकी ये गलत आदतें डाइजेशन सिस्टम को कमजोर कर देती हैं। वहीं काम का तनाव भी लोगों में बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार बताएंगे, जो डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ तनाव को भी दूर करेंगी।

 

पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण है गलत लाइफस्टाइल

खान-पान की गलत आदतें, स्मोकिंग व अधिक शराब का सेवन तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता। खास तौर पर पेट संबंधी कई बीमारियां हो जाती हैं। दवाओं से इन समस्याओं को दूर कर पाना आसान नहीं होता। इनकी जगह घरों में मिलने वाली कुछ आम चीजों का इस्तेमाल करके डाइजेशन सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। हाल ही में हुए शोध से भी पता चला है कि घरेलू चीजें पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है।

PunjabKesari, Health Tips, digestive system, digestive system Foods, डाइजेशन सिस्टम

डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाएंगी ये चीजें
अदरक

अदरक के सेवन से अपच और गैस की समस्या दूर होती है। खास कर सॢदयों के दिनों में अदरक का सेवन जरूर किया जाना चाहिए। पेट की सभी समस्याओं में इससे राहत मिलती है।

PunjabKesari, Health Tips, digestive system, digestive system Foods, डाइजेशन सिस्टम

काली मिर्च

काली मिर्च एक सामान्य मसाला है। इसमें पाइप्रीन नाम का तत्व होता है जो भोजन के पोषक तत्वों के अवशोषण में मददगार होता है। पेट फूलने या गैस की समस्या में इसका सेवन काफी कारगर होता है।

 

त्रिफला व आंवला

त्रिफला आंवला, हर्रे और बहेड़ा का मिश्रण होता है। इससे कई फायदे होते हैं। खासकर पेट की समस्याओं में इसे रामबाण माना गया है।

PunjabKesari, Health Tips, digestive system, digestive system Foods, डाइजेशन सिस्टम

सौंफ

आमतौर पर इसे खाना खाने के बाद लिया जाता है। इसमें डाइजैस्टिव सिस्टम को मजबूत करने वाले कई गुण हैं। यह आंतों को मजबूती पहुंचाती है। इसके साथ ही यह गैस बनने नहीं देती।

 

शंख भस्म

यह एक ऐसी आयुर्वैदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में होता है। पेट संबंधी समस्याओं में भी यह काफी फायदेमंद है। यह गैस और आंतों से जुड़ी समस्याओं में राहत पहुंचाती है।

PunjabKesari, Health Tips, digestive system, digestive system Foods, डाइजेशन सिस्टम

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News