20 APRSATURDAY2024 6:38:02 AM
Nari

चुकंदर के ये 5 फेस मास्क, हर स्किन के लिए है बेस्ट

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 21 Sep, 2019 04:54 PM
चुकंदर के ये 5 फेस मास्क, हर स्किन के लिए है बेस्ट

बीटरूट यानि चुकंदर सर्दियों की शुरुआत में आने वाली सब्जी जिसे लोग जूस या सलाद में डाल कर उपयोग करते है। लोग सिर्फ इतना जानते है कि बीटरूट को खून बढ़ाने के लिए ही खाया जाता है। मगर इसके पौष्टिक गुणों के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी बहुत गुणकारी है। स्किन केयर के लिए बीटरूट बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। डॉक्टर की मानें तो चुकंदर खाने और बाहरी इस्तेमाल दोनों करने से चेहरे और शरीर दोनों की रंगत में सुधार आता है। चुकंदर में पर्याप्त तत्त्व बैक्टीरियल इंफेक्शन को रोकने का काम करते है। चलिए आपको बीटरूट को इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते है। 

PunjabKesari
रूखी त्वचा
चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है। 

सामग्री 
1 चम्मच कच्चा दूध 
2-3 बूंद बादाम का तेल 
2 चम्मच चुकंदर का रस 

बनाने का तरीका 
सभी सामग्री को ब्लेंड करें और इसे अपने चेहरे पर धीरे से लगाए। 
 

त्वचा की चमक

सामग्री 
2 चम्मच संतरेके छिलके का पाउडर
1 चम्मच चुकंदर का रस

बनाने का तरीका 
एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच चुकंदर का रस मिलाए। 
इसे तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक कि एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। 
इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी के इस्तेमाल से इसे धो लें।

टैन से बचाए 

सामग्री 
1 चम्मच चुकंदर का रस 
1 चम्मच खट्टा क्रीम 

बनाने का तरीका -सारी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड करें।  

PunjabKesari
डार्क सर्कल्स से निजात 

सामग्री 
1 चम्मच चुकंदर का रस
बादाम के तेल 

इन्हें मिक्स कर आप अपने आंख के निचे लगाए। 

PunjabKesari
सॉफ्ट स्किन 

सामग्री 
दही 
चुकंदर के रस 

दोनों को मिक्स कर आप अपने चेहरे पर अच्छे से मलें। यह आपकी स्किन में नमी बनाए रखेगा। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News