19 APRFRIDAY2024 10:21:54 PM
Nari

शादी के बाद लड़कियों की जिदंगी में आते हैं ये 4 बदलाव

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Dec, 2019 04:29 PM
शादी के बाद लड़कियों की जिदंगी में आते हैं ये 4 बदलाव

शादी एक ऐसा बंधन है जिससे एक लड़की की जिंदगी काफी हद तक बदल जाती है। चाहे लड़की जितना मर्जी पढ़ी- लिखी और लाइफ में सेट हो उसे शादी के बाद कई चीजों को लेकर एडजेस्टमेंट करनी पड़ती है। उसे अपने से पहले पति और घर परिवार की छोटी-छोटी चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। उसे अपने व्यवहार, आदतों यहां तक की कई रूचियों में भी बदलाव लाना पड़ता है। 

तो चलिए आज हम कुछ ऐसी बातें जानते है जो एक लड़की की जिंदगी में बदलाव लेकर आती है...

दूसरों की खुशियों का रखती है ध्यान

जहां शादी से पहले हर लड़की बिना किसी टेंशन के अपनी मर्जी से सारे काम करती है। वहीं शादी के बाद जिम्मेदारी पड़ने पर वह अपने नए घर परिवार का ज्यादा ध्यान रखना सीख जाती है। वह अपने से पहले अपने परिवार की खुशियों का ख्याल रखने लग पड़ती है।

घर के सदस्यों को देती है पहल

जहां शादी से पहले हर लड़की अपनी सहेलियों के साथ घूमना- फिरना पसंद करती है। मौज- मस्ती से अपनी लाइफ बीताती है। वहीं शादी के बाद वह अपनी सभी सहेलियों को पीछे छोड़ अपने परिवार को पहल देती है। उसे कहीं घूमने के लिए अपने परिवार और पति के साथ ही जाना पड़ता है।

Image result for couple pics,nari

पति के फैसलों का करती है सम्मान

शादी से पहले हर लड़की कुछ काम अपनी मर्जी से ही करती है। उन्हें मां- बाप की रजामंदी की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं शादी के बाद उसे हर फैसले में पति और नए परिवार से इजाजत लेनी पड़ती है। उसे हर काम में उनकी रजामंदी की जरूरत पड़ती है।

Image result for morning girl  pics,nari

दिनचर्या में बदलाव

शादी से पहले हर लड़की अपने हिसाब से जिंदगी एंजॉय करती है। वह अपने मुताबिक उठती, कपड़े पहनती और घर के सारे काम करती है। वहीं शादी के बाद उसे न चाहते हुए भी सुबह जल्दी उठना पड़ता है। पति और घर वालों के कहे अनुसार चलना पड़ता है। कहीं जगह तो लड़कियों को जींस और टॉप नहीं बल्कि साड़ी या सूट पहनने को कहा जाता है। उसे हर काम जिम्मेदारी के साथ करना पड़ता है।

Image result for patiala suit,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News