25 APRTHURSDAY2024 9:25:05 PM
Nari

जीवन भर नहीं भूल पाएंगे उत्तर भारत के इन 4 हिल स्टेशन की सैर

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 09 Jul, 2019 05:11 PM
जीवन भर नहीं भूल पाएंगे उत्तर भारत के इन 4 हिल स्टेशन की सैर

पर्यटन के मामले में भारत का उत्तरी भाग सैलानियों के मनपसंद पर्यटक स्थलों में से एक है। खासतौर पर माउंटेन लवर्स और एडवेंचर के शौकीन लोगों को यहां एक बार जरुर जाकर आना चाहिए। बर्फीले पहाड़, हिल स्टेशन, घाटियां, घने जंगल, नदी-झीले और प्राचीन स्थलों से घिरा यह स्थान आपको मन को भी पूरी तरह से मोह लेगा। तो चलिए आज बात करते हैं इस खूबसूरत जगहों के अन्य शहरों के बारे में...

डलहौजी के खूबसूरत नजारे

डलहौजी का  HP यानि हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही खास हिल स्टेशन हैं।  शांत पहाड़ियों और नदी-घाटियों से घिरे इस शानदार स्थल पर जाकर  आप प्राकृतिक खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह फोटोग्राफस खींचने के लिए सबसे बेस्ट है।

PunjabKesari

कुल्लू-मनाली की सैर

कुल्लू मनाली भारत के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक है। यहां लगभग साल भर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। बर्फीले पहाड़ों से घिरा यह शहर पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करने का काम करता है।  हिडिंबा टेंपल, हिमाचल कल्चर एंड फोक आर्ट म्यूजियम, वशिष्ठ कुंड आदि यहां के लोकप्रिय दर्शनीय स्थल हैं।

PunjabKesari

 नैनीताल का रिफ्रेशिंग सफर

नैनीताल उत्तराखंड के चुनिंदा सबसे खास प्रयटन स्थलों में गिना जाता है। नैनीताल मुख्य रुप में अपनी झीलों के लिए जाना जाता है, यहां मौजूद नैनी झील पर्यटको को काफी ज्यादा आकर्षिक करती है। यह एक विश्व प्रसिद्ध लेक है जो ऊंची-ऊंची हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित है। पारिवारिक के संग सुखमयी समय बिताने के लिए यह जगह सबसे उचित मानी जाती है। 

PunjabKesari

बेस्ट हिल स्टेशन मसूरी

मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, जहां साल भर देश-विदेश से पर्यटकों को आवागमन लगा रहता है। केम्पटी फॉल्स, मसूरी झील, झारिपानी फॉल्स, कैमल बैक रोड आदि यहां के मुख्य पर्यटन आकर्षण हैं। शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह शहर आपको कुछ ही दिनों में तनावमुक्त कर देगा।

PunjabKesari

Related News