19 APRFRIDAY2024 2:10:34 PM
Nari

Tummy को फ्लैट कर देगा 30 मिनट का यह वर्कआउट

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 26 Nov, 2019 01:13 PM
Tummy को फ्लैट कर देगा 30 मिनट का यह वर्कआउट

जिन लोगों की सिटिंग जॉब है वे लोग बढ़ते वजन का दुख अच्छे से समझते हैं। कुर्सी पर 7 से 8 घंटे बैठे रहने से सबसे ज्यादा असर आपके पेट पर पड़ता है। प्रॉबल्म तब ज्यादा बढ़ जाती है जब आपके पास जिम जाने का वक्त नहीं होता। ऐसे में आपका पेट और भी ज्यादा बढ़ने लगता है। मगर आज हम आपको घर पर ही होने वाले आसान वर्कआउट टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने बड़े हुए पेट से जल्द छुटकारा पा लेंगे...

1.पेट घटाने के लिए बेस्ट है प्लैंक एक्सरसाइज

फिट रहने और वजन घटाने के लिए आजकल लोगों में प्लैंकिंग का क्रेज देखने को मिल रह है। बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स भी फिट रहने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। ये अकेली एक्सरसाइज लगभग पूरी बैली फैट को रिमूव कर देता है। इतना ही नहीं, प्लैंक एक्सरसाइज करने से महिलाओं को कई फायदे मिलते हैं। जैसे कि...

Image result for plank exercise,nari

अक्सर कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनका पीठ में दर्द रहता है। दरअसल, सिटिंग जॉब में कुछ महिलाओं की पीठ आगे की तरफ झुकी होती है। इस वजह से गलत पॉस्चर के चलते उनकी पीठ में दर्द रहता है। प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने से उन्हें पीठ की इस दर्द से राहत मिलती है।

2. बैली फैट कम करने के लिए योग और ब्रिज

सुबह उठकर 30 मिनट का योग आपको कई हेल्थ प्रॉबल्मस से बचाकर रखता है। खासतौर पर यह आपके पेट की चर्बी को कम करने में मददगार होता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनी रुटीन में कपालभाती, ताड़ासन, सूर्य-नमस्कार, ब्रिज और हलासन जैसी एक्सरसाइज फायदेमंद है।

Image result for surya namaskar,nari

ब्रिज एक्सरसाइज

Image result for,nari

3. वी-अप एक्सरसाइज

वी-अप एक्सरसाइज आपके पेट को समतल करने के साथ ही आपको कर्वी शेप देता है। इस एक्सरसाइज की मदद से आपका लटका हुआ पेट टाइट होकर स्लिम-फिट दिखता है।

Related image,nari

4.सीढ़ीयां-चढ़ना

सीढ़ीयां चढ़ने से भी पेट की चर्बी बहुत जल्द कम होती है। सुबह के वक्त अगर आप 5 से 10 बार सीढ़ीयां ऊपर नीचे उतरते हैं तो आपका पेट बहुत ज्लद कम होता है। साथ ही रोज इस तरह सीढ़ीयों पर वर्कआउट करने से आपके घुटने भी स्ट्रांग बनते हैं। तो ऐसे में बुढ़ापे तक दौड़ भाग करने के लिए रोज इस तरह सीढ़ीयां चड़े उतरें। न तो वजन बढ़ेगा और न ही घुटने कमजोर होंगे। 

Related image,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News