चेहरे की बहुत साड़ी प्रोब्लम्स होती है। मगर ज्यादा नजर आने वाली सबसे बड़ी समस्या फेशियल हेयर होता है। जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता है। किसी भी लड़की को चेहरे पर बाल बिलकुल भी पसंद नहीं है। कई बार तो चेहरे पर काले बाल दिखने से लड़कियों को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। चिन,होठों के ऊपर और गालों पर बालों की ओवर ग्रोथ होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में कोई भी लड़की इस चीज से छुटकारा पाना चाहती है। चलिए आपको बताते है कुछ ऐसे फेस मास्क जिनसे आपके चेहरे के बाल हट सकते है।
हल्दी मास्क
-हल्दी को पानी में भिगोकर रख दें।
-फिर, मिश्रण को एक चिकने पेस्टसा बनाए।
-यदि आपके बाल घने हैं, तो आप इस मिश्रण में चावल का आटा भी मिला सकते है।
- इसे लगभग 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा कर रखें।
-इसे धोने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।
कॉर्नस्टार्च और अंडा
-कॉर्नस्टार्च के 1 बड़े चम्मच के साथ अंडे का सफेद पार्ट मिलाए।
-इस मिश्रण में चीनी मिलाए।
-इस चिकने मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाए।
-इस फेस मास्क को लगभग 20 मिनट तक अपने चेहरे पर सूखने दें।
-इस मास्को को धोने के लिए आप गुनगुने पानी को ही यूज़ करें।
शहद और नींबू
-शहद और नींबू के रस को अच्छे से मिलाए।
-इसे गरम करें।
-इसके ठंडे होने का वेट करें।
-फिर जहां पर आपके चेहरे पर बाल है उस जगह पर इसे लगाएं।
-वैक्सिंग स्ट्रिप की मदद से अपने चेहरे के बाल निकालें।