25 APRTHURSDAY2024 9:22:37 AM
Nari

ढीली स्किन को टाइट रखेंगे ये 3 होममेड मास्क, यू करें इस्तेमाल

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 04 Sep, 2019 05:34 PM
ढीली स्किन को टाइट रखेंगे ये 3 होममेड मास्क, यू करें इस्तेमाल

उम्र बढ़ने के बाद अक्सर चेहरा लचीला हो जाता है। इस वजह से चेहरे का नूर चला जाता है। साथ ही में झुर्रियां जैसी प्रोब्लम का भी सामना करना पड़ता है। इस वजह से इंसान अपनी उम्र से ज्यादा बड़ा दिखने लगता है। ऐसे में औरतें न जानें कितनी दवाईयां और केमिकल्स अपने स्किन पर अप्लाई करना शुरू कर देते है। चलिए आपको हम कुछ ऐसे फेसपैक को बनाने का तरीका बताते है जो आपके स्किन के कसाव को बनाए रखेगा। 


पहला फेस मास्क 

सामग्री 

-आधा कप ब्लूबैरी
-आधा कप स्ट्रॉबैरी 
-कीवी 
-आधा कप अनार के दाने
-आधा कप ऑरेंज जूस
-एक चम्मच पिसा हुआ अखरोट

बनाने का तरीका 

-सारे फलों को अच्छे से पीस लें। 
-इसे पतला करने के लिए ऑरेंज जूस डाल का प्रयोग करें। 
-अब इसमें अखरोट का पाउडर मिलाएं।
-इस मास्क को चेहरे पर लग सकते है। 

PunjabKesari


 
दूसरा फेस मास्क

सामग्री 

-दो चम्मच ताजा क्रीम
-एक कप सफेद शकर
-आधा कप ब्राउन शुगर
-आधा कप पिसे हुए बादाम
-जैतून का तेल

 

बनाने का तरीका 

-एक बाउल लें,उसमें क्रीम को अच्छी तरह मिक्स करें। 
-सफेद और ब्राउन शुगर को उस क्रीम में मिलाएं। 
-बादाम का पाउडर डाल दें। 
-जैतून का तेल डालें। 
-इस मास्क को अपने चेहरे पर अब लगा सकते है। 

PunjabKesari


तीसरा फेस मास्क

सामग्री 

-अंडे की सफेदी
-शहद 
-नींबू का रस

बनाने का तरीका 

-अंडे की सफेदी,शहद और नींबू के रास को अच्छे से मिलाएं। 
-इस मास्क को चेहरे पर आधे घंटे तक लगा के रखें। 

PunjabKesari
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP<

Related News