20 APRSATURDAY2024 3:23:28 PM
Nari

घर की सुख-शांति के लिए जरूर आजमाएं ये 10 वास्तु टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 21 Feb, 2019 07:21 PM
घर की सुख-शांति के लिए जरूर आजमाएं ये 10 वास्तु टिप्स

जीवन में सुख-शांति की इच्छा हर व्यक्ति रखता है लेकिन कई बार घर में आर्थिक संकट कलह-कलेश जैसी स्थिति पैदा हो जाती है लेकिन कुछ वास्तु टिप्स फॉलो करके आप घर में आर्थिक मजबूती और सुख-शांति बनाएं रख सकते हैं। अगर आप वास्तु से जुड़े उपायों को सही तरीके से और पूरी आस्था से अपनाते हैं तो जीवन में हर परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर में पॉजिटिविटी बनाएं रखने के लिए कुछ वास्तु टिप्स:-

 

मेनगेट पर बनाएं स्वास्तिक

घर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए  मेनगेट पर सिन्दूर से स्वास्तिक बनाएं, जो कि नौ अंगुल लम्बा और नौ अंगुल चौड़ा हो। इससे घर के अंदर नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती।

 

अलमारी में रखें हल्दी की गांठ

अगर घर में आर्थिक तंगी चल रही है और व्यापार में नुकसान हो रहा है तो घर की अलमारी या तिजोरी में हल्दी की गांठ, दाल चीनी की छाल रखनी चाहिए।

 

एक्वेरियम से जगाएं भाग्य

घर और ऑफिस में एक्वेरियम रखने से धन और भाग्य में वृद्धि होती है। एक्वेरियम को पूर्व, उत्तर अथवा उत्तर-पूर्व में रखें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे बेडरूम या किचन में ना रखें।

PunjabKesari

 

तांबे का पिरामिड

घर में तांबे का पिरामिड रखने और नौ दिन तक अखण्ड भगवन कीर्तन करने से वास्तु दोष कम होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
 

तिजोरी में रखें कुबेर यंत्र

घर या दुकान में धन-लक्ष्मी हमेशा बनी रहे, इसके लिए अपनी तिजोरी में कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र रखना चाहिए।

 

तुलसी का पौधा

घर के मेनगेट पर तुलसी या केले का पौधा लगाने से वास्तुदोष दूर होता है और घर में प्रेम का वातावरण बनता है।
PunjabKesari

 

कपूर जलाएं

घर में हफ्ते में कम से कम एक बार कपूर जलाना चाहिए। उसका धुंआ वास्तुदोष दूर करता है।
 

ताजे फूल

घर या ऑफिस में पूजा करते वक्त रोज फूल को बदलें और ताजे फूल रखें। इससे घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari

 

मनी प्लांट

घर में मनीप्लांट लगाने से धन-संपत्ति प्राप्त होती है। मनी प्‍लांट को कभी भी घर के बाहर ना लगाएं, मान्यता है कि इसे सिर्फ घर के अंदर लगाने से ही लाभ होता है।

 

ईशान कोण में बनाएं मंदिर

चारों दिशाओं में ईशान कोण धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व रखता है इसलिए दुकान या ऑफिस के ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व कोने में ही मंदिर बनाना चाहिए, इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।


PunjabKesari


 

Related News