25 APRTHURSDAY2024 5:47:19 AM
Nari

Vagina को स्वस्थ और साफ रखने के लिए जरूर अपनाएं ये 10 टिप्स

  • Updated: 03 Apr, 2018 11:32 AM
Vagina को स्वस्थ और साफ रखने के लिए जरूर अपनाएं ये 10 टिप्स

वेजाइना हमारी बॉडी का सबसे नाजुक और अहम अंग होता हैं। इसलिए हमे अपने शरीर के साथ-साथ वेजाइना की देखभाल और पूरी तरह से साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। वेजाइना की अच्छे से सफाई न करने और कुछ बातों को नजरअंदाज करने से वहां बैक्टीरियां पनपने लगते है, जिससे इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि स्वस्थ वेजाइना गूड बैक्टीरिया से समृद्ध होती है, जो बैक्टीरिया संक्रमण से लड़ने व पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना इसकी सफाई जरूरी है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से वेजाइना को स्वस्थ और बैक्टीरिया मुक्त रखा जा सकता है। 

 

1. वेजाइना को ड्राई रखें
नमी के कारण अक्सर इंफैक्शन होने का खतरा बना रहता है इसलिए हमेशा वेजाइना का ड्राई रखें। साफ, सॉफ्ट और अनसेंसेटिव टॉयलेट पेपर से उसे साफ करें। टिश्‍यु की जगह बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करें क्योंकि वह नरम होता हैं।

 

2. प्यूबिक हेयर ट्रिम करें
प्यूबिक हेयर होने से पसीना अधिक आता है और पसीने के कारण गंध और इंफैक्‍शन रहती है। इसलिए इंफैक्शन से बचने के लिए समय-समय पर प्यूबिक हेयर को काटते रहे। 

 

3. कॉटन पैंटी पहनें
यह न केवल पहनने में आरामदायक होती है, बल्कि प्राइवेट पार्ट को ड्राई भी रखती है, जिससे अनहैल्दी बैक्टीरिया और यीस्‍ट की समस्या दूर रहती है। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट की जलन से भी राहत मिलती है। 

 

4. समय-समय पर पैंटी बदलें
दिन में 2-3 बार पैंटी को बदलें। इससे प्राइवेट पार्ट स्वस्थ व बदबू से मुक्त रहेंगे। आप चाहे तो हर रोज अपनी पैंटी को बदल सकते हैं।

 

5. टाइट कपड़े पहनने से बचें
टाइट कपड़े पहनने से पसीना अधिक आता है, जिससे वेजाइना में नमी बनी रहती है और इंफैक्शन होने लगती है। इसलिए ज्यादा समय तक टाइट कपड़े पहनें। 

 

6. सेक्स के बाद यूरीन करें
संबंध बनाने के दौरान, अवांछित बैक्टीरिया गुप्त अंग या ब्‍लैडर से चिपक जाते हैं। इसलिए संबंध बनाने के बाद यूरीन जरूर करें। 

 

7. सेक्‍स के बाद साफ करें
अगर वेजाइना को इंफैक्शन से दूर रखना चाहते है तो संबंध बनाने के बाद उसे गुनगुने पानी से साफ जरूर करें। इससे बैड बैक्टीरिया से छुटकारा मिलेगा और वेजाइना हैल्दी रहेगी। 

 

8. कठोर साबुन से बचें
यह काफी संवेदनशील हिस्सा है, जिसे कठोर साबुन से धोने से पीएच स्तर में असंतुलन पैदा हो सकता है, जिससे वहां बैक्टीरिया पनप सकते है। 

 

9. पीरियड्स में सहीं देखभाल करें
पीरियड्स के समय वेजाइना की सफाई बहुत जरूरी है क्योंकि इस दौरान इंफैक्शन होने की संभावना दोगुणा बढ़ जाती है। इसलिए हर 3 से 4 घंटे बाद पैड्स बदलते रहें। इससे त्वचा पर जलन नहीं होगी। 

 

10. सही आहार खाएं
क्रेनबेरी एवं अनानास का रस दोनों वेजाइना को स्वस्थ रखने में फायदेमंद है। इनके अलावा आहार में लहसुन का सेवन भी करें।
 

Related News