बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की मौसी के घर लाखों की चोरी हुई है। जी हां, इस हाई प्रोफाइल बंगले में घुसकर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ किया। बता दें बांद्रा के इसी पॉश बंगले में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सात फेरे लिए थे।
बताया जा रहा है कि चोरों ने जिस कमरे में हाथ साफ किया है वहां सोनम की शादी के महंगे गिफ्ट भी रखे हुए थे। इन गिफ्ट्स को सोनम और आनंद अभी अपने साथ नहीं लेकर गए थे।
यह चोरी 20 सितंंबर की रात को हुई थी। सूत्रों के मुताबिक कमरे का लॉक तोड़कर करीब 40 लाख का सामान उड़ाया गया है। चोरी किए गए सामान में ज्वैलरी और कैश भी शामिल है। सोनम की शादी के बाद यह कमरा बंद था क्योंकि शादी में मिलने वाले सारे गिफ्ट यहीं रखे गए थे। सोनम जल्द ही बांद्रा में अपने नए घर में शिफ्ट होने वाली थी। इसलिए उन्होंने सारे गिफ्ट्स अपनी मौसी के यहां ही रखवाए थे।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP