16 APRTUESDAY2024 6:52:06 AM
Nari

अपनी ही आदतों से परेशान रहती है बीवियां, पति को भी करती है Confuse !

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 17 Nov, 2019 11:19 AM
अपनी ही आदतों से परेशान रहती है बीवियां, पति को भी करती है Confuse !

पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनोखा होता है। उन दोनों को एक-दूसरे से बेहतर कोई और नहीं जान सकता है। उनके रिश्ते को भी कोई और परिभाषा नहीं दे सकता है। ऐसी बहुत-सी बातें है जो सिर्फ दंपति ही समझ पाते है। अब यह बातें लड़ाई सुलझा भी सकते है और बढ़ा भी सकते है। मगर कई ऐसी बातें है जो अक्सर पति-पत्नी दोनों को परेशान करती है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार,  पत्नियां-पतियों से ज्यादा अपनी कई आदतों से परेशान होती है। यही-नहीं वो इस बात की वजह से वो अपने हस्बैंड को भी कंफ्यूज कर देती है। इन महिलाओं को अपनी इस आदत को समझना चाहिए। उन्हें अपनी इस प्रॉब्लम से जरूर निजात पाना चाहिए। यह सिर्फ उनके रिश्ते के लिए फायदेमंद ही नहीं बल्कि किसी भी इंसान के विकास के लिए अच्छा है। 

बात को बढ़ा-चढ़ा कर बोलना 

कई औरतों की आदत होती है कि वो हर बात को बढ़ा-चढ़ा कर बोलती है। वो बोलने से पहले 1 बार भी नहीं सोचती है। यह सिर्फ उनके लिए ही है बल्कि उनके रिश्ते के लिए भी घातक साबित हो सकता है। 

punjab kesari

बहुत ज्यादा गुस्सा करना 

कई महिलाएं हर बात पर अपना रौब दिखाती है। उन्हें हर चीज अपने अनुसार चाहिए होता है।यह बात उनके पति को बहुत ज्यादा परेशान करती है। 

पैसों से कुछ ज्यादा ही लगाव 

प्यार से ज्यादा कई औरतों को पैसा अच्छा लगता है। उन्हें घर की चिंता कम और अपने शॉपिंग की चिंता ज्यादा होती है। फिर भी वे खुद नहीं कमाती बल्कि अपने पति के पैसे खर्च करती है। 

punjab kesari

उम्मीदों की पोटली 

कभी भी किसी-से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, चाहे वो आपका पति ही क्यों न हो ?अक्सर उम्मीदों के भोझ तले इंसान थक जाता है। अगर आप अपने हस्बैंड से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाती है तो यह उनके लिए किसी टेंशन से कम नहीं है। 

झिक-झिक करना 

अगर आप हर बात पर इर्रिटेट हो जाती है तो यह आपके हस्बैंड और आपके खुद के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है। ऐसा करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।  

punjab kesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News