18 APRTHURSDAY2024 11:05:38 AM
Nari

प्रकृति का खजाना है दुनिया के ये 7 सबसे खूबसूरत शहर

  • Updated: 28 Apr, 2018 11:57 AM
प्रकृति का खजाना है दुनिया के ये 7 सबसे खूबसूरत शहर

प्राकृतिक सुदंरता और हरियाली भला किसे पसंद नहीं होती। गर्मियों में भी आप ऐसी किसी जगहें की तलाश में रहते हैं, जहां आप सुकून से अपनी छुट्टियां बिता सकें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खूबसूरत देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि प्रकृति की खजाना है। अगर आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आप इन शहरों में घूमने के लिए जा सकते हैं। जब आप इन शहरों में पहुंचोगे तो आपका मन यहां घूमने से नहीं भरेगा और आप बार-बार यहां आना चाहेंगे।
 

1. स्विट्जरलैंड, बर्न
स्विट्जरलैंड घूमने के लिए तो हर साल कई टूरिस्ट जाते हैं लेकिन क्या आपने यहां का खूबसूरत शहर बर्न देखा है। इस खूबसूरत शहर में आप चैपल ब्रिज, लेक लूजर्न और जुंगफ्राउ पीक जैसी जगहें देख सकते हैं।

PunjabKesari

2. नीदरलैंड, ऐम्स्टर्डैम
हरियाली से भरपूर इस शहर में लोग प्रदूषण न फैलाने के लिए साइकिल चलाते हैं। इसलिए आपको इस शहर में सिर्फ साइकिल और बोट ही दिखाई देंगी। इस खूबसूरत शहर में आप अपनी छुट्टियां मजे से बिता सकते हैं।

PunjabKesari

3. कनाडा, वैंकोवर
वैसे तो कनाडा खूबसूरत के साथ-साथ सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर भी है लेकिन फिर भी आप यहां घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं। यहां का मौसम हर समय अच्छा रहता है। इसलिए गर्मियों में घूमने के लिए यह सबसे परफेक्ट जगह है।

PunjabKesari

4. स्विट्जरलैंड ज्यूरिख
अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको तो आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। खूबसूरत होने के साथ-साथ यह सबसे मंहगा शहर भी माना जाता है। यहां आप ग्रौसमुन्स्टरऔर सेंट पीटर चर्च देख सकते हैं।

PunjabKesari

5. लंदन
लंदन भी दुनिया के उन शहरों में से है, जहां आपको हरियाली और सफाई देखने को मिलेगा। अगर आप भी लंदन घूमने जा रहें हैं तो वहां पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। घूमने के लिए आपको यहां बहुत-सी नेचुरल जगहें मिल जाएगी।

PunjabKesari

6. सिंगापुर
आज के समय में यह शहर दुनिया का सबसे हरा भरा तथा प्रदुषण मुक्त शहर बन चुका है। सिंगापुर में आप दिन में घूमने के साथ-साथ नाइट लाइफ का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्रकृति का मजा लेने के लिए भी आपको यहां बहुत-सी जगहे मिल जाएगी।

PunjabKesari

7. जर्मनी, बर्लिन
बर्लिन यूरोप का पहला ऐसा शहर है जो सबसे ज्यादा हरा भरा तथा खूबसूरत है। यहां के लोग प्रदूषण से शहर को बचाने के लिए ऐसे वाहन चलाते हैं, जोकि वातावरण को नुकसान न पहुंचाए। यहां आप अलग संस्कृति और नेचर का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News