बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड के रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी इस साल के अंत तक सात फेरों के बंधन में बंधने जाएगी। प्रियंका हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर रही है। शादी के लिए निक भारत पहुंच चुके है।
शादी के लिए जोधपुर के ताज उम्मेद भवन को बुक कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक 2 दिसंबर को उम्मेद भवन पैलेस में दोनों की शादी होगी। शादी का समारोह तीन दिन चलेगा। एक दिसंबर को मेहंदी की रस्म और संगीत सेरेमनी होगी। प्रियंका ने एंगेजमेंट के लिए ज्वैलरी जोधपुर में ही तैयार करवाईं थीं एेसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे शादी की ज्वैलरी भी यहीं से पसंद करेगी।
खबरों के मुताबिक, उम्मैद पैलेस का एक दिन का किराया करीब 43 लाख रुपए है। यह भवन तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। एक तरफ शाही परिवार रहता है और दूसरे हिस्से में ताज समूह द्वारा उमैद पैलेस को संचालित किया जाता है। वहीं तीसरे हिस्से में म्यूजियम है।
महल में 22 कमरे और 42 सुईट्स हैं। फूलों के बगीचे, स्वीमिंग पूल, स्पा, मसाज रूम, योगा रूम सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।
यहां फैमिली म्यूजियम, बैंक्वेट हॉल, लाइब्रेरी, इनडोर स्विमिंग पूल सहित टेनिकस कोर्ट भी हैं।
उम्मेद भवन पैलेस में भी भव्य तैयारियां की जा रही हैं। वहीं जोधपुर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटा है। सूत्रों की मानें तो 2 दिसंबर को जोधपुर में होने वाली इस शादी में मेहमान हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। पैलेस में हैलीपैड तैयार किया जाएगा। प्रियंका-निक सीधे हैलीकॉप्टर से उम्मेद भवन में दाखिल होंगे।
अंदर से एेसा दिखता है पैलेस फूलों का बगीचा जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस उम्मेद भवन पैलेस
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।