24 APRWEDNESDAY2024 3:09:15 AM
Nari

घूमने के साथ-साथ इन भारतीय राज्यों की थाली भी है बहुत फेमस!

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 28 Aug, 2018 01:01 PM
घूमने के साथ-साथ इन भारतीय राज्यों की थाली भी है बहुत फेमस!

भारतीय लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं। यहां हर राज्य की थाली में अलग-अलग तरह का जायका चखने को मिलता है। जिसका स्वाद देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत फेमस है। पंजाबी थाली,गुजराती थाली,भोजपुरी थाली,मेघालय थाली, साउथ इंडियन थाली आदि में खाने की अलग-अलग वेरायटी मिलती है। 


1. पंजाबी थाली
पंजाब की थाली में पालक पनीर,दाल मक्खनी,छोले भटूरे,आलू परांठा,जीरा आलू,रायता मिलते हैं। नॉन वेज थाली में तंदूरी चिकन,चिकन टिक्का,रूमाली रोटी बहुत फेमस है। 

 

2. राजस्थानी थाली
वेजीटेरियन डिश में राजस्थानी थाली बहुत फेमस है। इसमें दाल बाटी चूरमा,मूंग की दाल, गट्टे की सब्जी,रोटी बाजरे की रोटी और मक्के की रोटी मशहूर है।  

 

3. गुजराती थाली
गुजराती थाली में रोटी,दाल,कढ़ी चावल,मिस्सी रोटी,मिठाइयां मिलते हैं। यह सबसे लजीजदार थाली मानी जाती है। 

 

4. केरल थाली
केरल की पारंपरिक थाली में कोकोनट मिल्क,डोसा,इडली, सांबर, केले की सब्जी आदि मिलते हैं। इन पकवानों को केले के पत्ते पर परोसा जाता है। 

 

5. नॉर्थ इंडियन थाली
इस थाली में आपको अलग-अलग तरह की सब्जियों का स्वाद चखने को मिलेगा। इसमें गोभी की सब्जि, पनीर बटर मसाला,दाल फ्राई, दाल मक्खनी,पुलाव,सूखी सब्जी, दही, अचार,पापड़ आदि परोसा जाता है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News