19 APRFRIDAY2024 6:42:08 PM
Nari

रोमांस के मामले में सबको पीछे छोड़ जाते हैं इन राशियों वाले लड़के

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 29 Aug, 2018 01:48 PM
रोमांस के मामले में सबको पीछे छोड़ जाते हैं इन राशियों वाले लड़के

दुनिया में आप किसी भी लड़की से पूछ लो कि उसको कैसा पार्टनर चाहिए। सब का जवाब एक ही होगा। ज्यादातर लड़कियों की बस यही ख्वाहिश होती है कि उसका होने वाला पति या पार्टनर भरोसेमंद और रोमांटिक हो। अपना मन चाहा पार्टनर ढूंढने के लिए वह लड़के की पर्सनैलिटी, ड्रैसिंग सेंस और स्वभाव देखती हैं। मगर आज हम आपको कुछ एेसे राशियों के बारे में बताएंगे जो बेहद रोमांटिक और अपनी पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं। 

 

 

1. तुला (23 सितंबर-22 अक्टूबर)
प्यार के मामले में तुला राशि वाले लड़के बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं। वह अपने पार्टनर को खुश रखना अच्छे से जानते हैं। अपनी पत्नी या गर्लफ्रैंड के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान देखने के लिए वह कुछ भी कर गुजरते हैं। सबसे अच्छी बात इस राशि के लड़के प्यार के मामले में बहुत ज्यादा ईमानदार होते हैं।  

 

 

2. धनु (22 नवंबर-दिसंबर 21)
धनु राशि वाले लड़के परफैक्ट हसबेंड और ब्वॉयफ्रेंड होते हैं। अपने पार्टनर को खुश रखने के साथ ही इन्हें घर की जिम्मेदारियां निभाना भी अच्छे से आता है। इनके अंदर सिर्फ एक ही खामी होती है ये किसी भी रिलेशनशिप से जल्दी बोर हो जाते हैं इसलिए इनके पार्टनर को चाहिए वह उनको हमेशा खुश रखें।  

 

 

3. वृष (20 अप्रैल-20 मई)
इस राशि के पुरूष अपनी पार्टनर को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। जब भी इनके पार्टनर को अपनी काबिलियत पर शक होने लगता है वह उसके अंदर छिपी खुबी उसको दिखाते हैं। अपनी पत्नी को हमेशा पैंपर करके रखते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि इनको जल्दी गुस्सा नहीं आता। 

 

 

4. कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)
 कुंभ राशि वाले लड़के अपनी पत्नी को बिल्कुल भी दुखी नहीं देखना चाहते। इनका बस चलें तो ये अपनी पत्नी के कदमों में सारी दुनिया की खुशियां डाल देें। 

 

 

5. मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
अगर आप लड़की मकर राशि वाले लड़के को डेट कर रही हैं तो आप बहुत लकी होती है। देखने में  खुबसूरत, स्मार्ट और चार्मिंग इस राशि के लड़के अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं। इनकी सबसे बड़ी  खामी यह है कि वह कभी किसी भी इंसान पर जल्दी विश्वास नहीं करते। सब देखने समझने के बाद ही वह किसी पर भी भरोसा करते हैं। मगर जब एक बार किसी पर विश्वास कर लेते हैं तो जिंदगीभर  उसका साथ देते हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News