25 APRTHURSDAY2024 6:08:00 PM
Nari

मेट्रो रेल चलाने वाली देश की पहली महिलाएं हैं प्रतिभा और प्राची

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 08 Nov, 2018 03:16 PM
मेट्रो रेल चलाने वाली देश की पहली महिलाएं हैं प्रतिभा और प्राची

ट्रेन मुश्किल सफर को आसानी से तय करने का बहुत अच्छा साधन है। बड़े-बड़े शहरों में तो मेट्रो ट्रेन पर कई लोगों की जिंदगी टिकी हुई है लेकिन आज हम इस सफर की नहीं बल्कि उन महिलाओं की बात कर रहे हैं जो देश की पहली महिला मेट्रो ड्राइवर हैं। 1 दिसम्बर 2016 को लखनऊ में महिला चालकों द्वारा मेट्रो रेल की शुरुआत की गई। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जो औरतो पर डाली गई। 


लखनऊ मेट्रो के पायलट रन में प्रतिभा शर्मा और प्राची शर्मा नाम की लड़कियों ने ट्रेन दौड़ाई थी। ये दोनों महिलाएं इलाहाबाद की रहने वाली है। 1 दिसम्बर 2016 को लखनऊ भारत का पहला ऐसा शहर बन गया जहां महिला चालकों द्वारा मेट्रो रेल की शुरुआत की गई। महिलाओं को इस क्षेत्र में प्रेरित करने के लिए लखनऊ मेट्रो रेल कोरपोरेशन द्वारा यह फैसला लिया गया था। 

PunjabKesari
महिलाएं अब इस क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकती हैं।  प्रतिभा शर्मा और प्राची शर्मा का इस क्षेत्र में पहल करना दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है। इन दोनों महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई बहादुर पुरस्कार, 2016 को सम्मानित भी किया जा चुका है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News