20 APRSATURDAY2024 1:17:48 PM
Nari

एशिया के मशहूर टापू जहां उठा सकते है स्वर्ग जैसा लुत्फ

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 03 Dec, 2018 06:29 PM
एशिया के मशहूर टापू जहां उठा सकते है स्वर्ग जैसा लुत्फ

जो लोग सोचते हैं कि सूर्य की रोशनी में चमचमाता समुद्र तट तथा रात के शानदार नजारों वाले किसी खूबसूरत द्वीप पर जाने के लिए काफी लंबी और बेआरामी से भरी फ्लाइटें सहन करनी पड़ती है। उन्हें एक बार दोबारा सोचना चाहिए। एशिया महाद्वीप में ही कई ऐसे छोटे-छोटे स्वर्ग हैं जो आपको ऐश्वर्यशाली तथा यादगार समय बिताने का मौका देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में। 

फुकेट(थाइलैंड)

यह थाइलैंड का दक्षिणी प्रान्त है। यह इस देश का सबसे बड़ा द्वीप है और इसके साथ ही 32 छोटे-छोटे द्वीप हैं। यहां आप बहुत शांतमयी छुट्टियों का अानंद ले सकते हैं। यहां अंडेमान सागर में विश्वस्नीय डाइविंग, उष्ण कटिबंधीय  जंगलों में इको एडवेंचर, स्पीड बोट ट्रिप का आनंद उठाया जा सकता हैं। 

PunjabKesari, Nari, Phuket island Image ,Thailand Image

पालावन द्वीप(फिलीपीन)

पालावन द्वीप को फिलीपीन की अंतिम पारिस्थितिकीय राजधानी कहा जाता है। इसके उत्तरी भाग में बहुत शानदार समुंद्र हैं जहां जलजीवों की शानदार प्रजातियां तथा खूबसूरत सफेद समुद्र तट पाए जाते हैं। इसके उत्तर की तरफ सर्वाधिक लोकप्रिय एल नीडो तथा तेते जैसे स्थान हैं जहां चूना-पत्थरों से भरी शानदार चट्टानें मौजूद है। 

PunjabKesari, Nari, Palawan Island Image, Philippines Image

को ताओ(थाइलैंड)

क्या आप जानते हैं कि को ताओं का नाम इस स्थान के समुद्र तटों पर रहने वाले समद्री कच्छुओं की सबसे बड़ी गिनती के कारण पड़ा है। अपने शानदार सफेद समुद्र तटों तथा ढलवां पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध यह स्थान भारतीय लोगों के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। 

PunjabKesari, Nari, Koh Tao Thailand Image

Related News