ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू और प्रिंस हैरी की पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन गर्भवती हैं। इस बात की पुष्टि शाही परिवार द्वारा की गई घोषणा से हो गई है। इससे पहले उनके बदले हेयर स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर मेगन के गर्भवती होने की अटकलें लगाई जा रहीं थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेगन तीन महीनों से गर्भवती हैं और 2019 फरवरी तक वे शाही परिवार के 7वें उत्तराधिकारी को जन्म दे सकती हैं।
मेघन के मां बनने की खबर से जहां प्रिंस हैरी बहुत खुश हैं वहीं शाही परिवार भी इस बच्चे के आगमन को लेकर उत्साहित है। रॉयल हाइनेस ने मई में अपनी शादी के बाद से दुनिया भर के लोगों से प्राप्त शुभकामनाओं की सराहना करते हुए जनता के साथ इस खुशखबरी को साझा करने की खुशी जाहिर की।
बता दें कि हाल ही में सार्वजनिक कार्यक्रमों में 37 वर्षीय मेगन स्ट्रेट बालों में दिख रहीं हैं जबकि इससे पहले उनके बाल थोड़े घुंघराले थे। तब से लोगों का कहना था कि यह इस बात के संकेत हैं कि मेगन जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें की 34 वर्षीय प्रिंस हैरी ने मई में अपने से तीन साल बड़ी मेगन मर्केल से शादी की थी।
मेगन के बालों और उनके गर्भवती होने के बीच संबंध तलाशने वाले लोगों की मानें तो शाही परिवार का यह इतिहास रहा है। प्रिंस हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम्स की पत्नी केट मिडिलटन ने भी जब अपने हेयरस्टाइल में बदलाव किया, उसके कुछ ही दिन के बाद उनके गर्भवती होने की घोषणा की गई।
लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ आर्ट्स में मेगन सीधे बालों में दिखी थीं। शाही सदस्य के रूप में यह उनकी पहली अकेले यात्रा थी। हेयरस्टाइल बदलने के पीछे का कारण माना जा रहा है कि इससे लोगों का ध्यान उनके चेहरे पर ज्यादा रहता है।
पिछले साल सितंबर में जब केट तीसरी बार गर्भवती हुई थीं, तो उस दौरान उन्होंने अपने बालों का स्टाइल बदल लिया था और लोगों का ध्यान उनके गर्भवती होने से ज्यादा उनके बालों पर चला गया था।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं मेगन मार्कल
प्रिंस हेरी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते हैं।