25 APRTHURSDAY2024 3:55:27 AM
Nari

आपकी किस्मत बदल देगी घड़ी, जानिए कुछ जरूरी बातें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 03 Dec, 2019 10:52 AM
आपकी किस्मत बदल देगी घड़ी, जानिए कुछ जरूरी बातें

घर पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का काम ही नहीं करती बल्कि यह घर के सदस्यों पर अपना पॉजीटिव और नेगेटिव प्रभाव भी डालती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी का सही दिशा और हालत में लगे होना बेहद जरूरी है। 

तो चलिए आज बात करते है वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी को लगाते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे यह व्यक्ति पर अपना अच्छा प्रभाव डालते हुए प्रगति की ओर ले जाएं।

उत्तर और पूर्व दिशा होती है शुभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर और पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है। इसे प्रगति और वृद्धि की दिशा कहे जाने के कारण यहां दीवार घड़ी लगानी चाहिए। आपको अपने घर और दुकान में इसी दिशा में घड़ी लगाएं।

Image result for musical clock,nari

संगीत वाली घड़ी 

घर या दुकान में मधुर संगीत या धुन बजाने वाली घड़ी लगाएं। इससे घर और दुकान से नाकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

Related image,nari

घड़ी की सही हालत है जरूर

वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी का रूक जाना अशुभ माना जाता है। यह घर और परिवार की प्रगति को रोकने का कारण बनती है। इसलिए बंद पड़ी घड़ी को तुरन्त घर से बाहर निकाल देना या ठीक करवा लेना चाहिए। इसके अलावा टूटी घड़ी भी लगाने से बचें और इसपर कभी भी धूल-मिट्टी न जमा होने दें।

Image result for clock pics,nari

घड़ी का समय सही रखें

कुछ लोगों ने अपने मुताबिक घड़ी का समय सही न रख कर कुछ मिनट आगे या पीछे रखा होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसलिए घड़ी का समय हमेशा सही होना चाहिए। जिससे घर और दुकान में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहें।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News