घूमने-फिरने के आजकल लोग छुट्टियों का इंतजार नहीं बल्कि मौके का इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अगस्त महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको इस लिस्ट में उन्हीं शहरों के बारे में बताएंगे, जहां आप जा सकते हैं। अगस्त में घूमने के लिए ये टूरिस्ट डेस्टीनेशन बिल्कुल परफेक्ट है। इस महीने में ये टूरिस्ट डेस्टीनेशन जन्नत से कम नहीं होती हैं। तो चलिए जानते हैं इस महीने में आप कहां अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा ले सकते हैं।
1. कैरेबियन द्वीप
कैरेबियन द्वीप पर बसा सेंट विनसेंट अगस्त महीने में घूमने के लिए सबसे परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टीनेशन है। यहां आप हरियाली देखने के साथ यॉट में समुद्र घूमने का मजा ले सकते हैं।
2. आल्पस पर्वत
अगर आप इस महीने में घूमने का मूड बना रहे हैं तो अल्पस पर्वत की सैर बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको झीलों में तैरती हुई खूबसूरत नावें दिखेंगी जो आपका मन मोह लेगी।
3.वेस्टन ऑस्ट्रेलिया
अगस्त के महीने में वेस्टन ऑस्ट्रेलिया किसी जन्नत से कम नहीं लगता। समुद्री जीवों, पहाड़, हरियाली से भरे इस शहर को यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शामिल है।
4. ब्राजील, पैनटेनल
इस महीने में ब्राजील के पैनटेनल शहर में आप वाइल्ड लाइफ, ट्रैकिंग, हरियाली और खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।
5. ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। वैसे तो आप यहां किसी भी मौसम में आएं पर अगस्त के महीने में यहां आप को जन्नत नजर आएगी। बर्फ की चादर ओढ़े ग्रीनलैंड इन दिनों धूप में सुनहरा नजर आता है। यहां आप को रंग-बिरंगे लकड़ी के घर दिखाई देंगे जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP