महिलाओं की खूबसूरती : सुदंरता हर महिला की पहचान है। महिलाओं का खूबसूरत चेहरा, लंबे बाल और उनकी आंखें ही उन्हें दूसरों से अलग दिखाती हैं। आजकल महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए पार्लर जाने के साथ-साथ कई ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। पुराने समय में भी महिलाएं सुदंर दिखने के लिए कई घरेलू नुस्खे और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करती थी। सच तो यह है कि महिलाओं को खुद भी सुदंर दिखना बहुत अच्छा लगता है और अपनी सुदंरता को बनाए रखने के लिए महिलाएं हर मुमकिन से मुमकिन कोशिश करती है।
सुदंरता है महिलाओं की पहचान
1. सुदंर चेहरा
महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और उनकी चेहरे की खूबसूरती ही हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है।
2. लंबे बाल
बेशक आजकल लड़कियां छोटे-छोटे बाल रखना पसंद करती हो लेकिन उनकी असली खूबसूरती तो लंबे बालों से ही होती है।
3. बड़ी-बड़ी आंखें
कहते हैं जो बातें आप जुबान से नहीं बोल पाते वह आंखों से बोल देते हैं और महिलाओं की यही बड़ी-बड़ी आंखें उन्हें भीड़ में से अलग दिखाती हैं। वहीं, आंखों में डाला हुआ काजल लड़कियों की लुक को भी चेंज कर देता है।
4. मुलायम होंठ
चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए होंठो की खूबसूरती भी बहुत मायने रखती है। लड़कियां चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए बेशक कुछ ना करें लेकिन वह होंठ पर लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती।
5. ड्रैसिंग स्टाइल
हर महिला के कपड़े पहनने का एक अलग ही तरीका होता है। कुछ महिलाएं ट्रैडिशनल पहनना पसंद करती तो कुछ वेस्टर्न में कम्फर्टेबल होती है। चाहे जो भी हो महिलाओं के कपड़े पहनने का तरीका ही उसे एक अलग पहचान देता है।
6. नाखून और हाथ
महिलाओं के मुलायम हाथ और उनके बड़े-बड़े नाखून भी उनकी सुदंरता को बढ़ाते हैं। वहीं, हाथों और नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आजकल महिलाएं नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं।
7. गुलाबी गाल
गुलाबी और लाल गाल भी महिलाओं की खूबसूरती की खास पहचान होती है। इन्हीं गालों पर पड़ते हुए डिंपल इनकी सुदंरता को और बढ़ा देते हैं।
8. खूबसूरत पैर
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तो महिलाएं पायल, स्टाइलिश फुटवियर और नाखूनों पर नेल पेंट लगाती हैं। लंबे बालों, चेहरे और आंखों के साथ-साथ खूबसूरत पैर भी महिलाओं की पहचान होते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP