19 APRFRIDAY2024 5:32:03 PM
Nari

ओह! तो इसलिए अपने पार्टनर से औरतें बोलती हैं झूठ

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Jul, 2018 10:59 AM
ओह! तो इसलिए अपने पार्टनर से औरतें बोलती हैं झूठ

हर रिश्ते की डोर प्यार और विश्वास पर टिकी होती है। ऐसे में आपका छोटी-सा झूठ बोलना भी पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। इसके बावजूद भी महिलाएं अपने रिश्ते में कई बार झूठ बोलती हैं। हालांकि कई बार महिलाएं अपने रिश्ते को बचाने के लिए झूठ बोलती है, जोकि एक जायज कारण है। इसके अलावा रिश्ते में महिलाओं के झूठ बोलने के कई और कारण भी होते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किन कारणों से महिलाओं को अपने पार्टनर में झूठ बोलना पड़ता है।
 

1. अतीत को छुपाने के लिए
अपने रिश्ते को बचाने के लिए महिलाओं का झूठ बोलने का यह सबसे आम कारण है। क्योंकि हर महिला चाहती है कि उसका वर्तमान रिश्ता बिते हुए कल की वजह से खराब न हो जाए। ज्यादातर महिलाओं को यह बेईमानी नही लगती और अपने रिश्ते को बचाने के लिए वह झूठ बोल देती है।

PunjabKesari

2. झगडों से बचने के लिए
कभी-कभार रिश्ते में सच बोलना मुसीबत बन जाता है। ऐसे में महिलाएं झगड़े से बचने के लिए झूठ बोल देती है। हालांकि कई बार सच बोलने में ही भलाई होती है लेकिन पार्टनर पर भरोसा न होने के कारण वह झूठ बोलना ही बेहतर समझती है।
 

3. रिश्ता बचाने के लिए
कई बार गलतफहमियों के कारण रिश्ते में दरार आ जाती है। ऐसे में अपने टूटे रिश्ते को बचाने के लिए महिलाएं झूठ बोल देती हैं। मगर इसके पीछे उनका मकसद गलत नहीं होता। इसलिए रिश्ते को बचाने के लिए महिलाओं द्वारा बोला गया ये झूठ काफी हद तक सही होता है।

PunjabKesari

4. अगर तोड़ना हो रिश्ता
ऐसा नहीं है महिलाएं हमेशा रिश्ता बचाने के लिए ही झूठ बोलें। कई बार वह रिश्ता तोड़ने के लिए भी झूठ का सहारा लेती है। अगर महिला अपने रिश्ते में खुश नहीं तो वह इसे तोड़ने के लिए झूठ का सहारा लेना ही बेहतर समझती है।
 

5. खुद को सेफ रखना
गलतियां तो हर इंसान से होती है लेकिन ज्यादातर महिलाएं अपने पार्टनर से गलती को छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेती है। वहीं, कई बार महिलाएं अनजाने में ऐसी गलतियां कर देती है कि उसे छुपाने के लिए वह झूठ बोल देती है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News