19 APRFRIDAY2024 3:48:55 AM
Nari

थाईलैंड में सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते हैं भारतीय, जानिए क्यों?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Sep, 2018 11:22 AM
थाईलैंड में सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते हैं भारतीय, जानिए क्यों?

लॉंग वीकेंड हो या एक-दो दिन की छुट्टी ज्यादातर भारतीय विदेशी कंट्री में जाना ही पसंद करते है खासकर थाईलैंड। भारत में खूबसूरत ट्रैवलिंग प्लेस होने के बावजूद भी भारतीयों को सबसे अधिक थाईलैंड पसंद आता है। आज हम आपको बताएंगे की आखिर क्यों भारत के लोगों को थाईलैंड जाना इतना अच्छा लगता है।

 

1. थाईलैंड की दूरी है कम
ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूके और यूरोप के मुकाबले थाईलैंड भारतीय लोगों को ज्यादा पास पड़ता है। इतना ही नहीं, भारतीय लोगों को थाईलैंड का ट्रिप सस्ता भी पड़ता है और वह आराम से यहां सफर कर पाते हैं।

PunjabKesari

2. सेल्फीज के लिए है बेस्ट जगह
अन्य देश के लोगों के मुकाबले भारतीय सेल्फीज लेने के ज्यादा शौकीन होते हैं। ऐसे में थाईलैंड की प्लेस सेल्फीज के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां के खूबसूरत बीचों के अलावा ऐसी बहुत-सी जगहें है जहां सेल्फी बहुत अच्छी आती हैं।

PunjabKesari

3. छुट्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन
थाईलैंड में ऐसी कई जगहें है जहां आप अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां रोमांचक प्लेस, नाइटलाइफ, मनोरंजन, कला और संस्कृति का खजाना है, जोकि छुट्टियों को मजेदार बना देते हैं। चारो ओर से कई खूबसूरत नजारें और बीचेस से घिरे इस शहर में घूमने के लिए भारतीय बार-बार आते हैं।

PunjabKesari

4. थाईलैंड के समुद्री बीच
देखा जाए तो भारत की ज्यादातर ट्रैवलिंग स्टेट्स में बीच नहीं है, जिसके कारण लोगों को गोवा जाना पड़ता है। मगर थाईलैंड में बीचेस की इतनी ऑप्शन है कि लोग बार-बार जाकर भी बोर नहीं होते। भारतीय लोगों के लिए विदेशी शहर में थाईलैंड सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।

PunjabKesari

5. थाई मसाज और 4डी मूवी को करें एंजॉय
थाई मसाज और 4डी मूवी थिएटर के कारण भी थाईलैंड भारतीय की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां की थाई मसाज लेकर वह अपनी सारी थकान भूल जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां के शानदार थिएटर्स में फिल्म देखने का भी अपना ही मजा है।

PunjabKesari

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News