19 APRFRIDAY2024 2:10:52 AM
Nari

टेस्टी एंड क्रिस्पी पनीर चीज बॉल्स

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 28 Nov, 2019 12:11 PM
टेस्टी एंड क्रिस्पी पनीर चीज बॉल्स

पनीर चीज बॉल्स बनाने की आवश्यक सामग्री

पनीर- 250 ग्राम (कद्दूकस किया)
प्याज- 1 ( बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1 ( बारीक कटी)
धनिया- 1/2 कप ( बारीक कटा)
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून
चीज- 100 ग्राम
चाट मसाला- 1/2 टीस्पून
बेसन- 2 टेबलस्पून
कॉर्न फ्लॉर- 4 टेबलस्पून
ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
तेल- तलने के लिए
पानी - आवश्यकतानुसार

Related image,nari

पनीर चीज बॉल्स बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बड़े बाउल में पनीर, प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स करें। 
- अब इसमें बेसन और 1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लॉर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें।
- तैयार मिश्रण की छोटी- छोटी लोइयां बना लें।
- इन लोइयों में चीज डाल कर बंद कर दें।
- इसी तरह सारे चीज बॉल तैयार कर लें।
- अब एक अलग बाउल में बाकी बचा कॉर्न फ्लॉर और पानी डाल कर पतला सा घोल तैयार कर लें।
- अब सारी चीज बॉल्स पर एक-एक करके इसको लगाएं।
- इसके बाद सभी बॉल्स पर ब्रेड क्रम्ब्स लगाएं।
- 10 मिनट के लिए इन्हें फ्रिज में रख दें।
- अब तलने के लिए गैस पर धीमी आंच पर कड़ाही रखें।
- अब पनीर चीज बॉल्स को फ्रिज से निकालें और हल्का भूरा होना तक तले।
- आपका क्रिस्पी और टेस्टी पनीर चीज बॉल्स बन कर तैयार हैं।
- इन्हें सॉस या किसी चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

 

Image result for paneer cheese balls,nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News