18 APRTHURSDAY2024 7:19:23 AM
Nari

दीपवीर के लंबे रिलेशन को मजबूत बनाती हैं ये 7 बातें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Oct, 2018 11:01 AM
दीपवीर के लंबे रिलेशन को मजबूत बनाती हैं ये 7 बातें

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी 'दीपवीर' जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की डेट कंफर्म की। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं। फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान दोनों मिले थे। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और अब वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनके रिश्ते में सबसे अच्छी बात तो यह है कि 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी दोनों के बीच का प्यार, आकर्षण और विश्वास कम नहीं हुआ। अगर आप भी अपने रिश्ते को ऐसा ही मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप दीपवीर से टिप्स लें सकते हैं।
 

मजबूत रिलेशनशिप की टिप्स
1. फैमिली के साथ मेलजोल

दीपिका हो या रणवीर, दोनों एक दूसरे की फैमिली में इंटरेस्ट लेते हैं। वह वक्त निकाल कर अपने पार्टनर के दोस्तों और परिवार वालों से मिलते रहते हैं, जोकि इनके मजबूत रिश्ते की बुनियाद है।

PunjabKesari

2. आकर्षण है रिश्ते की बुनियाद
रिश्ते को कई साल बीत जाने के बाद कपल्स के बीच की अट्रैक्शन खत्म हो जाती है, जिससे रिश्ते में दूरियां भी बढ़ जाती है। मगर यह कभी न भूलें कि प्यार की बुनियाद आकर्षण है। दीपिका और रणवीर ने अपने रिश्ते में आकर्षण को हमेशा बनाए रखा और रिश्ते में कभी बोरियत नहीं आने दी।

3. एक-दूसरे को समय देना
शादी हो या उससे पहले की रिलेशनशिप, उसे सफल बनाने के लिए जरूरी है आपस में एक-दूसरे को अधिक समय देना। पार्टनर यदि एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे तो ही वे अधिक से अधिक खुश रह पाएंगे।

 PunjabKesari

4. पार्टनर की आदतों को अपनाना
दीपिका ने एक शो में बताया, 'मुझे रणवीर सिंह का फैशन बिल्कुल भी समझ नहीं आता लेकिन फिर भी मैं उनकी इस आदत को बर्दाशत करने के लिए तैयार हूं क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं।' उनकी इस बात से पता चलता है कि उन्होंने एक-दूसरे की आदतों को अपना लिया है फिर चाहे वो अच्छी हो या बुरी। रिश्ते को मजबूत बुनियाद के लिए यह जरूरी भी है।

5. एक-दूसरे की सोच का सम्मान
भले ही दीपिका और रणवीर की आदतें और सोच एक जैसी न हो लेकिन वह एक-दूसरे की सोच और विचारों का सम्मान करते हुए एक दूसरे को समझना।

PunjabKesari

6. पार्टनर की बात सुनना
लोगों को अक्सर अपने पार्टनर यह शिकायत रहती है कि वह उनकी बात ठीक से नहीं सुनते। मगर दीपिका-रणवीर के बीच ऐसा नहीं है। वह न सिर्फ एक दूसरे की बात को सुनते हैं बल्कि उसे बखूबी समझते भी हैं।

7. वर्किंग हुए तो क्या हुआ
अगर दोनों पार्टनर वर्किंग हैं तो उनके पास वक्त की कमी होना लाजमी है। मगर बावजूद इसके रणवीर दीपिका एक दूसरे के लिए टाइम मैनेज कर लते हैं। वह ऐसा बहाना ढूंढ़ लेते हैं, जिससे उन्हें एक-साथ समय बिताना का मौका मिले जैसे कि साथ जिम जाना, शाम या सुबह कॉफी डेट।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News