19 APRFRIDAY2024 3:06:39 PM
Nari

इस Navratre डिफरेंट डैकोरेशन के लिए अपनाएं ये आइडिया

  • Updated: 14 Sep, 2017 04:41 PM
इस Navratre डिफरेंट डैकोरेशन के लिए अपनाएं ये आइडिया

नवरात्रे शुरू होने से पहले हर कोई घर की साफ सफाई करने में लग जाता है। घर के हर छोटे-छोटे कोने को अच्छी तरह से साफ करने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ते है। फैस्टीवल सीसन में घर की साफ-सफाई के साथ-साथ की डैकोरेशन भी बहुत जरुरी होती है। नवरात्रों के समय में घर को कुछ खास चीजों से डैकोरेट करने पर मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती है। आइए जानते है कि किस तरह घर को सजाएं कि वो सुंदर भी दिखे और मां दुर्गा भी प्रसन्न हो जाएं।

 

1. परदे बदलना
घर को नवरात्रे में स्पेशल तरीके से डैकोरेट करने के लिए आप लाल रंग के परदे लगा सकते है। इसके लिए आप घर में पड़े पुराने लाल रंग के दुपट्टों का भी इसेत्माल कर सकते है।

PunjabKesari

2. मंदिर की डैकोरेशन
मंदिर की डैकोरेशन करने के लिए आप फूलों और लाइट का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आप मंदिर को रंग-बिरंगी कैंडल से भी डैकोरेट कर सकते है।

PunjabKesari

3. फूलों से सजावट
नवरात्रे में घर की डैकोरेशन को डिफरेंट तरीके करने के लिए आप कांच के बाउल में कमल का फूल रख कर डैकोरेट कर सकते है। इसके अलावा आप मोर के पंख को फ्लावर पॉट में लगा कर भी घर को डिफरेंट लुक दे सकते है।

PunjabKesari

4. रंगोली बनाना
फेस्टिवल में रंगोली ते हर कोई बनाना पंसद करता है लेकिन उसे डिफरेंट बनाने के लिए आप फूलों से रंगोली बना सकते है। इसके अलावा आप उसे दीयों से डैकोरेट भी कर सकते है।

PunjabKesari

5. कैंडल डैकोरेशन
घर को हैवी लाइट से डैकोरेट करने की बजाए आप उसे हैंगिग कैंडल से डैकोरेट कर सकते है। इससे भी आप भी आप अपने घर को डिफरेंट लुक दे सकते है। इसके अलावा आप घर को सिंपल लाइट से भी सजा सकते है।

PunjabKesari

Related News