19 APRFRIDAY2024 10:42:09 AM
Nari

गर्मियों में रखें सेहत का ख्याल,जरूर फॉलो करें ये टिप्स

  • Updated: 31 Mar, 2017 12:00 PM
गर्मियों में रखें सेहत का ख्याल,जरूर फॉलो करें ये टिप्स

पंजाब केसरी(नानी मां के नुस्खे): गर्मी के मौसम में तपती धूप से बचने के लिए सेहत को सही रखना बहुत जरूरी है। गर्मी में डायरिया,डिहाइड्रेशन,भूख न लगना,घबराहट जैसी बहुत सी परेशानियां होने का डर रहता है। खुद को स्वस्थय रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है,जिससे बॉडी को पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते रहें। 
 

1. खूब पीएं पानी
गर्मी में सेहत को सही रखने के लिए जरूरी है कि भरपूर मात्रा में पानी पीएं। इससे शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। 

2. सलाद में खाएं कच्चा प्याज
रोजाना खाने के साथ सलाद जरूर खाएं। इसमें कच्चा प्याज जरूर शामिल करें। कच्चा प्याज खाने से लू लगने का डर नहीं रहता। 

3. फल और सब्जियां
संतुलित आहार खाएं,रोजाना दिन में एक बार फल जरूर खाएं। फलों में विटामिन और फाइबर होता है। हरी सब्जियां को आहार में जरूर शामिल करें। 

4. नींबू पानी
धूप में जा रहे हैं तो नींबू पानी का सेवन जरूर करें। इसमें विटामिन सी होता है जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। 

5. विटामिन-बी से भरपूर आहार
अंकुरित अनाज,बीज,सोया मिल्क में विटामिन बी होता है जो मांसपेशियों के दर्द और थकान में राहत दिलाने में मददगार है। 

6. भरपूर नींद
गर्मी के मौसम में दिन बहुत लंबे होते हैं। खुद को फ्रैश रखने के लिए दिन में कुछ देर आराम करें। 


 

Related News