25 APRTHURSDAY2024 6:57:45 PM
Nari

भारत की इन 5 जगहों पर लें विदेशी कंट्री घूमने का मजा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Oct, 2018 01:01 PM
भारत की इन 5 जगहों पर लें विदेशी कंट्री घूमने का मजा

बात जब घूमने-फिरने की हो तो हर किसी के मन में विदेशी कंट्री का ख्याल आता है। हर कोई यूरोप, लंदन, पेरिस या वेनिस घूमना चाहता है लेकिन भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप विदेश जैसा ही मजा ले सकते हैं। इन अनोखी जगहें पर घूमने के बार आपका विदेश जाने का भी मन नहीं करेगा। तो चलिए आज हम आपको भारत के उन अद्भुत स्‍थानों की सैर कराते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

 

1. अहमदनगर, निगहोज पॉटहोल्‍स
पूणे-अहमदाबाद रोड के पास मौजूद यह टूरिस्ट प्वॉइंट देखने के बाद आपका मन कहीं और जाने को नहीं करेगा। यहां मौजूद कुकड़ी नदी पर बने नेचुरल पॉटहॉल्‍स की खूबसूरती देखने लायक है। इसके अलावा बसाल्‍ट रॉक्‍स पर बने कर्व्‍स और बीच से बहता पानी का नजारा भी बहुत लाजवाब है।

PunjabKesari

2. उदुपी, मारावंथे
अगर आप कर्नाटक एक्‍सप्‍लोर करना चाहते हैं तो आपको उदुपी जरूर जाना चाहिए। यहां आप विशाल अरब सागर, हिल प्वॉइंट्स और सुपरनिका नदी में बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

3. असम, मजुली
असम में मौजूद मजुली शहर के खूबसूरत नजारे भी आपका मन मोह लेंगे। ब्रह्मापुत्रा नदी के एकदम बीचों बीच बने इस आइलैंड में आप हरे-भरे पहाड़, साफ पानी के झारनों और चाय के बागानों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको देशी-विदेशी पक्षियों की लाखों प्रजाती देखने को मिलेगी।

PunjabKesari

4. जामनगर, नरारा मरीन नैशनल पार्क
गुजरात के जामनगर स्थित नरारा मरीन नैशनल पार्क में एक बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। गल्‍फ ऑफ कच्‍छ के पास मौजूद इस पार्क में सी कोरल पानी की सतह पर ही दिख जाते हैं। इसके साथ ही यहां पर खूबसूरत समुद्री जीवों को भी देखा जा सकता है।

PunjabKesari

5. जबलपुर, भेड़ाघाट
आपने संगमरमर से बनी इमारतें तो बहुत देखी होंगी लेकिन यहां आपको संगमरमर के सफेद चमकते पहाड़ देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां एक धुआंधार वॉटर फॉल भी है, जिसे देखकर आप मन भी खुश हो जाएगा। आप चाहें तो संगमरमर के पहाड़ों के बीच से बहती नर्मदा नदी में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News