स्टार किड्स की जब भी बात आती है तो सभी किड्स को पीछे छोड़ते हुए तैमूर खान सबसे आगे रहते है। तैमूर न केवल उनके फैंस के बल्कि मीडिया के भी काफी चहेते है। तैमूर की हर एक्टिविटी पर नजर रखते हुए सोशल मीडिया पर उनकी काफी फोटो वायरल होती रहती है। वहीं तैमूर खान भी फोटोग्राफर्स को देखकर न केवल मुस्कराते है बल्कि फोटो भी क्लिक करवाते है लेकिन अब तैमूर खान शायद इन सबसे काफी परेशान हो चुके है और फोटोग्राफर को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आते है।
जी हां, हाल ही में जब तैमूर खान अपनी मां करीना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो वहां पर फोटोग्राफर्स को देख कर जीभ चिढ़ाते हुए दिखाई दिए।
इन फोटों में तैमूर पर्पल कलर के आउटफिट में नजर आ रहे है। वहीं करीना येलो सूट में नजर आई। करीना के साथ सैफ अली खान लाइट पिंक कुर्ते और सफेद पायजामे में दिखाई दिए।
बता दें इससे भी एक पार्टी में जब फोटोग्राफर्स ने तैमूर को घेर लिया था तब इरिटेट हो चुके तैमूर ने सभी को रास्ते से हटने का इशारा करते हुए - एक्सक्यूज मी, बोला। इसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोग काफी हंसने लगे थे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP