16 APRTUESDAY2024 5:26:50 AM
Nari

नन्ही इनाया ने गाया गायत्री मंत्र, अब एक और वीडियो हुई वायरल

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 31 Oct, 2019 07:42 PM
नन्ही इनाया ने गाया गायत्री मंत्र, अब एक और वीडियो हुई वायरल

करीना कपूर व सैफ अली खान का बेटा तैमूर हमेशा ही अपनी फोट्स, अदा को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी बहन इनाया नाओमी खेमू भी अपनी क्यूटनेस की वजह से काफी चर्चा में है। आज हैलोवीन डे पर सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया की कुछ फोट्स व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Halloween!! From our friendly neighbourhood witch 🧙‍♀️

A post shared by Soha (@sakpataudi) on Oct 30, 2019 at 10:08pm PDT

इनाया ने हैलोवीन डे पर ब्लैक कलर की बहुत ही प्यारी फ्रॉक पहनी हुई है और बिल्डिंग से बाहर देख रही है। तस्वीर में इनाया की बैक लुक नजर आ रही है। सोहा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है - Happy Halloween!! From our friendly neighbourhood witch. दूसरी पोस्ट में सोहा ने कुछ तस्वीरों को मिलाकर वीडियो बनाया है जिसमें इनाया अपनी आंखें बड़ी करके डराने की कोशिश कर रही है। वहीं इनाया की इस क्यूटनेस के आगे शायद ही किसी का ध्यान उसके डरावने चेहरे पर जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Peek a boo!! 👻 #happyhalloween

A post shared by Soha (@sakpataudi) on Oct 30, 2019 at 11:39pm PDT

आपको बता दें कि भाई दूज पर कुणाल खेमू ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें इनाया तोतली आवाज में गायत्री मंत्र गा रही थी। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News