23 APRTUESDAY2024 8:45:41 AM
Nari

कैमरा देखकर नहीं, अपना नाम सुनकर रिएक्ट करता है तैमूरः करीना

  • Updated: 14 Jun, 2018 12:05 PM
कैमरा देखकर नहीं, अपना नाम सुनकर रिएक्ट करता है तैमूरः करीना

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लंदन में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर लंदन वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी देखने को मिली। 
PunjabKesari
करीना ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। बिजी शेयूड्स होते हुए भी करीना बेटे तैमूर के लिए समय बिताते देखी गई। कभी तैमूर को उनके साथ स्टूडियो में देखा गया तो कभी करीना तैमूर के प्ले स्कूल के बाहर दिखाई दी। वहीं, सोशल मीडिया पर तैमूर को लेकर मिलते एक्स्ट्रा कवरेज को लेकर करीना थोड़ा नाखुश जरूर हैं। 
PunjabKesari
खबरों के अनुसार, करीना का मानना है कि तैमूर अभी इतना छोटा है कि उसे समझ नहीं आता कि उसकी फोटो क्लिक की जा रही है। वह सिर्फ अपना नाम सुनकर रिएक्ट करता है। खबरों के मुताबिक, लंदन के बाद करीना फैमिली के साथ हफ्तेभर के लिए यूरोप ट्रिप पर निकल जाएगी। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News