इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी बेटे तैमूर के साथ वेकेशन के लिए लंदन गए थे। करीना मुंबई लौट आई है लेकिन तैमूर अभी भी पापा सैफ के साथ लंदन में ही है।
सोशल मीडिया पर फैमिली ट्रिप की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। इन्हीं में से एक फोटो में तैमूर स्कूटर चलाते नजर आ रहे है। उनके साथ में मॉम करीना भी दिखाई दे रही है। एक फोटो में तैमूर का बैलेंस बिगड़ते हुए दिख रहा है वहीं पास में खड़ी करीना फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही है। उनके इस बिहेवियर को लेकर उनके फैन्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
इस तस्वीर को देख लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स किए। किसी ने करीना को गैरजिम्मेदार मॉम कहा तो किसी ने लिखा 'मम्मी पोज देने में बिजी है उधर उनका बेटा गिर पड़ा।' एक यूजर ने लिखा कि करीना को पोज की पड़ी है तैमूर गिर रहा है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP