एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। इन दिनों तैमूर अपनी वीडियो को लेकर चर्चा में है।
हाल में ही करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की जिसमें तैमूर, रूही और यश का बॉलटब में एन्जॉय करते दिखाई दे रहे है। वीडियो में करण जौहर की बेटी रूही खेलते-खेलते सो भी जाती है लेकिन पापा करण की आवाज सुन फिर से खेलने लगती है। वहीं, छोटे नवाब तैमूर रंग-बिरंगी बॉल्स के साथ खेलने में मस्त है।
वीडियो के आखिर में करीना कुछ खाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां बिताने के लिए विदेश गए हुए थे। कुछ समय पहले ही वह इंडिया लौटे है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP