शादी हर किसी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है। आम इंसान हो या सेलिब्रेटी हर कोई अपने इस स्पैशल दिन को एंजॉय करना चाहता है। कोई अपनी शादी को बड़ी ही धूम-धाम से करना चाहता है तो कुछ लोग एेसे भी होते हैं जो शादी को बेहद सादगी से करना पसंद करते हैं। एेसे ही कुछ सेलिब्रेटीज के बारे में आज हम आपको बताएंगे, जिन्होंने ने पब्लिक और मीडिया की नजरों से बचकर चोरी-छिपे शादी की है। मगर इन स्टार्स को आज भी लोग कुंवारे समझते हैं।
नेहा सक्सेना और शक्ति अरोड़ा
ज्यादातर लोग टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा को अभी तक कुंवारा ही समझते हैं। मगर आपको बता दें कि शक्ति अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा से शादी कर ली हैं। दोनों पहली बार ‘तेरे लिए’ शो के सेट पर 2010 में मिले थे। मगर जब शक्ति ने नेहा को पहली बार देखा था तो वह उसको बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। पर साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए गए। इस कपल ने 2014 में रोका कर लिया। ना तो इन्होंने अपने रोके की खबर किसी को पता लगने दी और ना ही शादी की। उन्होंने अपने शादी की अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके की थी।
रोशेल राव और कीथ सिक्वेरा
रोशल राव और कीथ सिक्वेरा को ज्यादातर लोगों ने साथ में बिग बॉस 9 में देखा होगा। ये दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड साथ में ही इस शो में दिखा दिए थे। इन दोनों ने लगभग 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। मगर इन दोनों ने अपने शादी के बारे में किसी को पता नहीं चलने दिया। दोनों ने दुनिया से चोरी-छिपे मार्च महीने में शादी की। कीथ ने शादी के बारे में बताते हुए कहा, ‘रोशेल को अपने होमटाउन में शांति से शादी करनी थी। हमारे लिए ये एक आध्यात्मिक सफर था और ये सब कुछ हमारे दिल के बहुत करीब था।’
गौरव चोपड़ा और हितिषा चिरंदा
टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा ने अपने मां-बाप की पसंद की हुई लड़की हितिषा से 19 फरवरी को दिल्ली में शादी की। शादी में सिर्फ गौरव के खास दोस्त करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा को ही बुलाया गया था। शादी के बारे में करते हुए गौरव ने कहा, ‘मैं हमेशा से चाहता था कि मेरी शादी बहुत प्राइवेट हो। ये आपकी जिंदगी के उन लम्हों में से है जब आप मीडिया, कलीग्स और बड़े सेलिब्रिटीज से दूर रहना चाहते हैं।’
अयाज़ खान और अमिश खान
‘दिल मिल गए’ फेम अयाज़ खान ने मीडिया तो दूर शादी में आने वाले मेहमानों को भी नहीं बताया था कि उनकी शादी होने वाली है। अपने सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को यह कहकर बुलाया गया कि उनकी सगाई है। मगर जब मेहमान सगाई वाली जगह पर पहुंचे तो उनको पता चला की वह शादी करने वाले हैं। मार्च 16 को इन दोनों ने शादी की और इनकी शादी की खबर टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके दी थी।
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर
मिलिंद सोमन ने खुद से 25 साल छोटी अंकिता से शादी की। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 22 अप्रैल को महाराष्ट्र के अलीबाग में शादी कर ली। इनकी शादी के बारे में लोगों को बाद में ही पता चला।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP