25 APRTHURSDAY2024 12:33:50 AM
Nari

इन लक्षणों से पता लगाएं कहीं आपको थाइरॉयड तो नहीं?

  • Updated: 26 Dec, 2016 11:31 AM
इन लक्षणों से पता लगाएं कहीं आपको थाइरॉयड तो नहीं?

थाइरोइड के लक्षण : थाइरॉयड शरीर के सिस्टम को संतुलित रखने में मददगार है। इस हार्मोन में गड़बड़ी आने पर शरीर में बहुत सी परेशानियां और बदलाव आ जाते हैं। इसके लक्षणों से इसके बारे में पता लगाया जा सकता है और सही समय पर इलाज से इस रोग से होने वाली दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जाने थाइरोइड के लक्षणों के बारे में जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। 

 


1. कोई भारी काम न करने के बाद भी थकावट महसूस हो और दिन भर सुस्ती बनी रहे तो थाइरॉयड की जांच जरूर करवाएं। 

 

2. खाना खाने के बाद भी भूख महसूस होना भी थायरॉइड का कारण हो सकता है। 

 

3. शरीर में अचानक से खून का दौरा बढ़ जाएं तो हो सकता है आप थाइरॉयड के शिकार हैं। ऐसे में जांच जरूर करवाएं। 

 

4. बालों के तेजी से टूटने और झड़ने का कारण भी थाइरॉयड हो सकता है। 

 

5. डाइट का पूरा ध्यान रखने के बावजूद भी वजन तेजी से कम हो रहा हो तो अपनी सेहत की ओर ध्यान जरूर दें। इसका कारण थायरॉइड भी हो सकता है। 

 

6. बिना किसी वजह के तनाव में रहना या अपने आप को दुखी महसूस कर रहे हैं तो थाइरॉइड की जांच जरूर करवाएं। 

 

7. अपने आस-पास की चीजोें को भूल जाना और दिमाग पर ज्यादा जोर डालना भी थाइरॉयड का कारण हो सकता है। 

 

8. जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग या दर्द महसूस हो तो अपनी जांच जरूर करवाएं। 

 

शरीर में अगर किसी तरह का बदलाव महसूस करें तो डॉक्टरी जांच करावाएं। 

 

Related News