24 APRWEDNESDAY2024 6:36:10 AM
Nari

Women Spl: घर पर बनाएं Sweet Potato Pasta

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Mar, 2019 03:07 PM
Women Spl: घर पर बनाएं Sweet Potato Pasta

अगर आप भी वुमन्स डे पर कुछ खास बनाने की सोच रही हैं तो हम आपकी मुश्किल थोड़ी आसान कर देते हैं। हम आपके लिए Sweet Potato Pasta रेसिपी लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी है। तो चलिए जानते हैं बनाने की विधि-

 

सामग्री

धनिया- 1 गुच्छा
कैलिफोर्निया अखरोट(कटा हुआ)- 50 ग्राम
नींबू का रस- 2 टेबल स्पून
नींबू का छिलका(पिसा हुआ)- 2 टेबल स्पून
लहसुन- 1
जैतुन का तेल- 60 मिली
परमेसन चीज- 60 ग्राम
नमक और मिर्च- स्वादानुसार
शकरकंद- 2
राजा तुरही मशरूम- 4

 

विधि

1. पहले धनिया काट लें। इसमें नींबू का रस, नींबू का पिसा हुआ छिलका, लहसुन और जैतुन का तेल मिलाएं। मिर्च और नमक को स्वादानुसार मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। 
2. शकरकंद को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे लें।
3. राजा तुरही मशरूम को धोकर छोटे-छोटे स्लाइज में काट लें।
4. पैन को गर्म करकें जैतुन का तेल डाले और राजा तुरही मशरूम को फ्राई करें। भूरा होने पर निकाल लें और अलग रख दें।
5. अब पैन में शकरकंद को फ्राई करें। जरूरत हो तो जैतुन का तेल डाल सकते हैं।
6. अलग पैन में चीज डालें। फिर शकरकंद डाल कर धनिया वाला मिश्रण डालकर अच्छे से भूने।
7. राजा तुरही शमरूम को ऊपर से डालकर कुछ देर रखें। टेस्ट के लिए मिर्च और नमक ऊपर से छिड़क सकते हैं। 
 

Simran Kaur

Related News