19 APRFRIDAY2024 11:09:32 PM
Nari

बर्थडे केक काटते ही फूट-फूटकर रोने लगे स्वरा भास्कर, वायरल हो रहा वीडियो

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 09 Apr, 2021 12:13 PM
बर्थडे केक काटते ही फूट-फूटकर रोने लगे स्वरा भास्कर, वायरल हो रहा वीडियो

हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बीती रात इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए एक्ट्रेस के दोस्तों, कलीग्स और घरवालों ने मिलकर उनके लिए पार्टी रखी और उन्हें सरप्राइज दिया। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्वरा केक काटते हुए बेहद इमोशनल हो गई।

PunjabKesari

केक काटते रो पड़ी स्वरा 

इस वीडियो को स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्वरा के सामने तीन केक रखे हुए हैं। वहीं उनके आसपास एक्ट्रेस के फ्रेंड्स व क्लीग्स दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान स्वरा जैसे ही केक कट करती हैं वह इमोशनल हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

 

वहीं उनकी एक दोस्त के हाथ में फोन है जिसमें कोई वीडियो काॅलिंग पर स्वरा को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वो एक्ट्रेस के पैरंट्स हो जिन्हें देखकर वह इमोशनल हो जाती हैं। 

खुद मानती हैं लक्की

स्वरा ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'मेरे माता-पिता और साथ काम करने वालों ने मेरी बर्थडे ईवनिंग पर सेलिब्रेशन का आयोजन किया। जिसे देख मैं सरप्राइजड हो गई। मैं सच में हैरान थी !! मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं जिसे ऐसे माता-पिता और दोस्तों मिले।' 

पिता ने बेटी के लिए लिखा स्पेशल लेटर 

इसके अलावा स्वरा के पिता ने अपनी लाडली बिटिया के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। जिसे स्वरा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

Related News