25 APRTHURSDAY2024 6:13:15 PM
Nari

जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना SP को किया क्वारंटाइन तो भड़की सुशांत की बहन, बोली- क्या है यह

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 03 Aug, 2020 12:24 PM
जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना SP को किया क्वारंटाइन तो भड़की सुशांत की बहन, बोली- क्या है यह

सुशांत सिंह केस में पुलिस जांच जारी है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगी है। इस मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं इस मामले में ऐसी खबरें सामने आ रही है कि सुशांत के केस में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही इतना ही नहीं हाल ही में इस मामले की जांच करने मुंबई गए पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने 14 दिनों के लिए क्वारनटीन कर दिया यह खबर जैसे ही सुशांत के फैंस को मिली वह आग बबूला हो गए और हर तरफ इसकी आलोचना हो रही है। 

PunjabKesari

वहीं बात अगर सुशांत की बहन श्वेता की करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह भी फैंस की तरह अपने भाई के लिए पीएम मोदी से इंसाफ की मांग कर रही हैं। इस खबर के बाद सुशांत की बहन में भी बेहद गुस्सा है और उन्होंने इस संबंध मे एक ट्वीट भी किया और लिखा क्या? क्या ये वाकई सच है? आखिर कैसे एक अफसर जिसे ड्यूटी के लिए भेजा गया है उसे 14 दिनों के लिए क्वारनटीन किया जा सकता है? जस्टिस फॉर सुशांत

वहीं आपको बता दें कि इसके बाद सुशांत के फैंस में भी इस खबर का काफी गुस्सा है और वह लगातार मुंबई पुलिस पर निशाना साध रहे हैं इतना ही नहीं वह इस मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए भी मांग कर रहे है। वहीं बिहार पुलिस लगातार मुंबई पुलिस पर यह आरोप लगा रही है कि सुशांत के केस में वह उनका सहयोग नहीं कर रही है और न ही उन्हें कागजात दे रही है, इससे पहले सुशांत के परिवार के वकील ने भी मुंबई पुलिस पर निशाना साधा था। 
 

Related News