19 APRFRIDAY2024 2:26:20 AM
Nari

सुपरबग को मारने में मदद करेगा किचन स्पंज में पाए जाने वाले वायरस

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 27 Jun, 2019 05:09 PM
सुपरबग को मारने में मदद करेगा किचन स्पंज में पाए जाने वाले वायरस

किचन में रहते हुए बर्तन को साफ करने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करते है। बर्तन साफ करने के बाद अकसर हम अपने स्पंज को साफ करके रखते है ताकि उसमें किसी भी तरह के कीटाणु न पनपे। लेकिन फिर भी स्पंज में कई तरह के वायरस व बैक्टीरिया पाए जाते है, जो कि हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकते हैं। स्टडी में पाया गया है कि स्पंज में पाए जाने वाले वायरस उन बैक्टीरिया को मारने में मदद करते है जिन्हें एंटिबायोटिक भी नहीं मार सकते हैं। जिससे की हमारी किचन साफ सुथरी रहती हैं। 

बैक्टीरिया को खा जाता है सुपरबग

PunjabKesari 

आमतौर पर डॉक्टर कहते है कि हमें किचन के साथ बर्तन धोने वाले स्पंज को अच्छे से साफ करना चाहिए, अगर साफ नहीं करते है तो उसमें पनपने वाले वायरस व बैक्टीरिया हमें बीमार कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में अमेरिका में हुई रिसर्च के हिसाब से किचन के स्पंज के मौजूद वायरस भी हमारे लिए फायदेमंद होते है। इसमें पाए जाने वाले वायरस जिसे सुपरबग कहा जाता है उन बैक्टीरिया का खत्म करने में मदद करता है जिन्हें एंटिबायोटिक खत्म नहीं कर पाते हैं। 

अमेरिकन सोसायटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी के मुताबिक बैक्टीरिया को फंदे की तरह प्रयोग किया गया, जिसमें दो ऐसे बैक्टीरिया खाने वाले आर्गेनिज्म की पहचान की गई हैं। यह किचन स्पंज में पाए जाते है जो कि बैक्टीरिया को खत्म करने व खाने में मदद करते हैं।  किचन स्पंज में हर तरह के माइक्रोब्स होते हैं जो बैक्टीरिया के माइक्रोबियोम का एक बड़ा हिस्सा बनाते हैं और जीवाणुभोजियों के लिए बेहतर भोजन बन सकते हैं। 


 

Related News