25 APRTHURSDAY2024 2:57:01 PM
Nari

अच्छा! तो इसलिए इस जगह को कहा जाता है Sun Moon lake

  • Updated: 18 May, 2018 05:04 PM
अच्छा! तो इसलिए इस जगह को कहा जाता है Sun Moon lake

ताइवान एक विदेशी शहर हैं, जो अपनी गनचुंबी इमारतों के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। वहीं यहां का इतिहास लोगों को खूब आकर्षित करता है, जिस वजह से इस देशा को 'हार्ट ऑफ एशिया' कहा जाता है। आज हम आपको ताइवान में मौजूद खूबसूरत लेक के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के लिए अक्सर टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। 

 

PunjabKesari

ताइवान की सन मून लेक
यह लेक ताइवान की सबसे बड़ी और सबसे ख़ूबसूरत झील है, जिसके चारों तरफ केवल पहाड़ ही नजर आते हैं, जिसे देखकर अक्सर लोग हैरत में पड़ा जाते है कि क्या यह जगह रियल में मौजूद है। 

PunjabKesari

दरअसल, जब आप इस झील को पूरब की ओर से देखते हैं, तो यह सूरज के आकार की दिखाई देती है, जबकि पश्‍चिम की ओर से देखने पर इसका आकार अर्द्ध चंद्र जैसा दिखाई देता है। इस झील की इसी खासियत की वजह से इसे सन मून लेक नाम दिया गया है। 

PunjabKesari

दुनियाभर से नए शादीशुदा जोड़े इस झील पर अपनी नई ज़िंदगी की ख़ूबसूरत शुरुआत करने आते हैं, जिसके कारण यह हनीमून लेक और लवर्स लेक के नाम से भी जानी जाती है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News