19 APRFRIDAY2024 5:11:01 AM
Nari

मलाशय की सूजन को कम करेंगी स्ट्रॉबेरी, यूं करें इस्तेमाल

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 02 Sep, 2018 11:49 AM
मलाशय की सूजन को कम करेंगी स्ट्रॉबेरी, यूं करें इस्तेमाल

हालिया अध्ययन में पाया गया है कि स्ट्रॉबेरी का नियमित सेवन मलाशय में सूजन कम करने तथा आंतों को सेहतमंद रखने में मददगार होता है। 

 

इन्फ्लामेट्री बॉवेल डिजीज(आई.बी.डी) एक दर्दनाक समस्या है जो गंभीर दस्त और थकान का कारण बन सकती है। इसका उपचार दवाओं और सर्जरी से किया जाता है लेकिन चूहों पर किए गए अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी के सेवन से वजन घटने तथा खूनी दस्त जैसे इससे जुड़े लक्षणों में काफी कमी आ सकती हैं। 

 

अध्ययन करने वाली अमेरिकी यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट के हांग जिआओ कहते हैं, 'कई लोगों की आलसी जीवनशैली और आहार संबंधी आदतों जिनमें अधिक चीनी, अधिक फैट, और कम फाइबर शामिल हैं, आंतों तथा मलाशय की सूजन को बढ़ावा और आई.बी.डी के जोखिम को बढ़ाती है।' 

 

अध्ययन में यह भी पाया गया है कि स्ट्रॉबेरी से उपचार से चूहों में मलाशय में होने वाली सूजन के विभिन्न लक्षणों में भी कमी होती है। आई.बी.डी रोगियों तथा सामान्य लोगों में ही मलाशय की सूजन को कम करने हेतु अध्ययन करने के लिए स्ट्रॉबेरी को इसलिए चुना गया क्योंकि यह एक व्यावाहरिक उपाय है क्योंकि काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं और आमतौर पर आसानी से उपलब्ध होती है। 

 

स्ट्रॉबेरी के फायदे 


- एंटी-ऑक्सीडैंट्स की प्रचुर मात्रा होने से यह रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है। 

 

- विटामिन सी की मदद से आंखें स्वस्थ रहती है जबकि स्ट्रॉबेरी इसकी मात्रा भरपूर है। 

 

- इसमें फ्लेवोनॉइड, फोलेट, केम्फेरॉल जैसे तत्व हैं जो कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं का नाश करते हैं। 

 

- इसमें पोटेशियम होता है जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम करता है। 
 

Related News