आजकल हर जॉब डिमांडिंग होती है। ऐसे में हर औरत का काम दुगना हो जाता है। यही सबसे बड़ी वजह है कि औरतों की नींद पूरी नहीं हो पाती और उन्हें कई हेल्थ प्रोब्लम्स का सामना करना पड़ता है। मगर सबसे बड़ी समस्या औरतों के लिए उनकी खूबसूरती में नुक्स आने पर होती है। जी हां, नींद पूरी न होने की वजह से अक्सर डार्क सर्कल्स हो जाते है। यह काले घेरे बहुत जिद्दी होते है। एक बार डार्क सर्कल्स होने के बाद इनका जाना नामुमकिन सा लगने लगता है। चलिए हम आपको आंखो के निचे होने वाले काले घेरे को हटाने के कुछ सटीक उपाय बताते है।
आलू का रस
आलू के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है जो डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे ज्यादा असर दिखाता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
-आलू को अच्छे से छील लें।
-फिर उसके छोटे-छोटे टुकड़े करें।
-इसका रास निकलने के लिए इसे औखली की मदद से कूट लें।
-इस रस को सूती के कपड़े या कॉटन बॉल्स की मदद से 10 मिनट तक आंखों पर रखें. इसके बाद ताजे पानी से आंखें वॉश कर लें।
टमाटर
टमाटर में विटामिन- सी पाया जाता है। इसमें पर्याप्त तत्त्व काले घेरे को कुदरती हटाने में मदद करते है।
इस्तेमाल करने का तरीका
-टमाटर को अच्छी तरह से काट लें।
-टमाटर के रस को कपड़े की मदद से छान लें।
-इस रस को उन घेरों पर तकरीबन 10 मिनट के लिए रखें।
टी बैग
टी बैग को चाय बनाने के बाद फेंकने की जरुरत नहीं है। इस बैग को आप अपनी आंखो के नीचे रखें।
संतरे का रस
इसमें पर्याप्त तत्त्व स्किन की ग्लो बढ़ाने में मदद करते है।
इस्तेमाल करने का तरीका
-संतरे के रस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं।
खीरा
खीरा आंखो को ठंडक देने में तो मदद करेगा ही साथ में इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को फेयर बनाने में मदद करता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
-खीरे को गोल आकार में काट लें।
-उसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें
-इसके बाद खीरे के टुकड़ों को 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें।