19 APRFRIDAY2024 1:00:51 PM
Nari

दाग-धब्बे हो या चेहरे का ग्लो, काम आएंगे दादी मां के नुस्खे

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 02 Sep, 2019 04:32 PM
दाग-धब्बे हो या चेहरे का ग्लो, काम आएंगे दादी मां के नुस्खे

सबको अपनी त्वचा बेदाग ही अच्छी लगती है। ऐसी त्वचा पाने के लिए हर कोई न जाने कितने प्रोडक्ट्स अपने चेहरे पर अप्लाई करता है। इन केमिकल्स के कारण चेहरे को बहुत साड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे मुंहासे, एक्ने, पिंपल्स और अन्य। इन सब परेशानियों का हल भी हम किसी बाहर वाले से पूछते है। मगर अक्सर भूल जाते है कि घरेलू नुस्खे हमेशा काम आते है चाहे वो जितने पुराने क्यों न हो गए हो। चलिए आपको त्वचा को बेदाग़ रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताते है। 

PunjabKesari

चावल और दही का स्क्रब 

चावल के अंदर कुदरती चेहरे को स्क्रब करने के गुण होते है। दही कुदरती ब्लीच करने की क्षमता रखता है। इन दोनों का मिश्रण चेहरे की सफाई करता है और उससे एक नई चमक देता है। 

बनाने का तरीका 

-चावल को पानी में भिगों कर रात भर के लिए छोड़ दें। 
-अगले दिन इस चावल को दरदरा पीस लें। 
-पीसे हुए चावल को दही के साथ मिलाएं। 
-चेहरे पर अप्लाई करने के बाद सूखने दें। 
-ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ़ करें। 

PunjabKesari


नींबू,शहद और दही 

तीनों सामग्री चेहरे की चमक को बरकरार रखने और खूबसूरत रखने के काम आती है। 

बनाने का तरीका 

-एक कप दही लें। 
-उसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। 
-शहद की 2 बूंदे इस मिश्रण में मिलाएं। 
-इस मिश्रण को आप चेहरे ही नहीं बल्कि बालों में भी लगा सकती है। 

PunjabKesari


अंडा और ओटमील 

अंडे में प्रोटीन होता है जो चेहरे के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। ओटमील इस मिश्रण में एक फेस पैक की तरह काम करेगा। 

बनाने का तरीका 

-अंडे के व्हाइट पार्ट को अलग निकाल कर रख लें। 
-ओटमील को उबाल लें। 
-इन दोनों को मिक्स करें। 
-नींबू,शहद और दही भी इसमें दाल सकते है। 
-इस मिश्रण को अपने चेहरे पर सूखने तक रखे। 
-फिर अपने चेहरे को अच्छे से धोलें।   

PunjabKesari

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News