23 APRTUESDAY2024 7:48:35 AM
Nari

गणपति बप्पा को करना है प्रसन्न तो भोग में शामिल करें ये खास चीजें

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 02 Sep, 2019 04:58 PM
गणपति बप्पा को करना है प्रसन्न तो भोग में शामिल करें ये खास चीजें

बप्पा के भक्त गणेश चतुर्थी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हर कोई अपने तरीके से बप्पा के इस दिन को मनाना चाहता है। बात बप्पा की हो और उसमें व्यंजन शामिल न हो ऐसा मुमकिन नहीं है। आज हम आपके लिए बप्पा को बेहद पसंद व्यंजनों में से कुछ वस्तुओं की सूची लेकर आएं हैं। जिन्हें आप चाहें तो अपने घऱ पर भी बनाकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गजानन के मन को मोह लेने वाली खाने से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में...

मोदक

मोदक के बिना गणेश चतुर्थी अधूरी मानी जाएगी। ऐसे में यदि आपने घर पर गणपति जी की स्थापना की है तो घर पर मोदक बनाकर बप्पा को जरुर भोग लगवाएं। अगर आप घर पर इन्हें बनाना नहीं जानती तो मार्किट में आपको आसानी से गुड़, कोकोनट और मैदे से तैयार मोदक मिल जाएंगे।

PunjabKesari,nari

शीरा

मोदक के बाद बप्पा को शीरा सबसे अधिक पसंद आता है। शीरा सूजी, दूध और चीनी की मदद से तैयार किया जाता है। आप शीरे को केले और पाइएप्पल का फ्लेवर भी दे सकते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर इस लाजवाब शीरे को भोग लगाने वाली  चीजों में जरुर शामिल करें।

पूरन पोली

पूरन पोली एक महाराष्ट्रीयन व्यंजन है। इसे गणेशोत्सव के मौके पर खास तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदे से तैयार ब्रेड, कुछ दालें औऱ गुड़ की मदद से तैयार किया जाता है।

PunjabKesari,nari

मोतीचूर लड्डू

बप्पा की मनपसंद चीजों में शामिल मोतीचूर के लड्डू भी किसी से कम नहीं हैं। यह लड्डू आपको आसानी से किसी भी दुकान पर मिल जाएंगे। अगर आप इन्हें घऱ पर बनाना चाहें तो भी आसानी से बना सकते हैं।

श्रीखंड पूरी

श्रीखंड पूरी भी महाराष्ट्र की फेमस रेसिपी है। यह पूरी सॉफ्ट नहीं बल्कि क्रिस्प बनाई जाती है, जिसे मीठे दहीं और कुछ नट्स के साथ सर्व किया जाता है।

तो ये थी बप्पा के मनपसंद चीजों में से कुछ खास मिष्ठान। इस गणेशोत्सव के मौके पर इन्हें जरुर घर पर बनाकर खाएं।


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News