देश में इस समय नागरिकता बिल को लेकर काफी रोष प्रदर्शन चल रहा है। आए दिन भारत के विभिन्न हिस्सों और बॉलीवुड में भी इसका काफी विरोध किया जा रहा है। इसी बीच महेश भट्ट की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ रहे थे। इस वीडियो की एक फोटो को महेश की पत्नी सोनी राजदान ने ट्वीट कर शेयर किया है।
सोनी राजदान की शेयर की हुई फोटो में महेश भट्ट के साथ भागवत गीता, क्रिसमस ट्री और दीवार पर एक फोटो नजर आ रही है जिसमें लिखा है या अली मदद लिखा है। फोटो शेयर करते हुए उसने लिखा अगर फ्रेम में कोई धर्म नहीं दिखाई दे रहा है तो उसका भी स्वागत है। इस ट्वीट के बाद सोनी ने एक ओर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "किसी ने मेरे कान में फुसफुसाया.. चुनाव आस-पास ही हैं। चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखा जा रहा है।" सोनी का यह ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें इससे पहले वीडियो को शेयर करके महेश भट्ट ने कहा था कि वह नागरिकता के लिए अपने कागजात जमा नहीं करवाएगें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP