23 APRTUESDAY2024 1:55:27 PM
Nari

सोनम की शरारा स्टाइल साड़ी है नया फैशन Trend !

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 02 Nov, 2019 11:42 AM
सोनम की शरारा स्टाइल साड़ी है नया फैशन Trend !

बॉलीवुड में दिवाली के मोके पर न जाने कितनी पार्टीज हुई। उसमें से एक थी अनिल कपूर की दिवाली पार्टी जिसे कपूर फैमिली ने होस्ट किया था। सेलेब्स एक से बढ़कर एक लुक में पार्टी में शामिल हुए। मगर 'स्टाइलिश क्वीन ऑफ़ बॉलीवुड' और 'अनिल कपूर' की बेटी यानि 'सोनम कपूर अहूजा' का अंदाज कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट बटोर रहा है। उनका यह लुक तो नया फैशन ट्रेंड बन चुका है। चलिए आपको उनके इस लुक की एक खास झलक दिखातें है। 

PunjabKesari

सोनम ने शरारा-स्टाइल साड़ी वियर की है। सबसे पहले अगर आप ध्यान से देखें तो यह लुक थोड़ा राजस्थानी और वेस्टर्न मिक्स लग रहा है। लॉन्ग जैकेट पर जरी का काम किया गया है। व्हाइट और रेड वाइन, येलो, ग्रीन और अन्य कलर कॉम्बिनेशन बहुत ही उम्दा लग रहा है। यह साड़ी पहले से ही स्टिच्ड है। अगर बात करें ज्वेलरी की तो सोनम ने डबल लेयर चोकर नेक्लेस वियर किया है। इयररिंग्स में स्टड के साथ अपने कानों पर से फोकस मानों हटाया हो। वर्ण सोनम के इयररिंग्स बहुत ही अटेंशन सीकर होते है। माथा-पट्टी के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। 

 

 

सोनम ने 'गांधी पर चर्चे' के मोके पर यह जैकेट स्टाइल व्हाइट साड़ी वियर की थी। उनका यह स्टाइल भी काफी लोगों को पसंद आया है। इस लुक के दौरान सोनम ने बहुत मिनिमल मेकअप रखा था। 

 

 

मानों सोनम को व्हाइट साड़ी से कुछ ज्यादा ही लगाव हो गया। है राजस्थानी जैकेट के साथ यह साड़ी बहुत स्टाइलिश लग रही है। उनका चोकर नेकलेस और हैवी इयररिंग्स बहुत ही स्टाइलिश लुक दे रहे है। मगर सबसे ज्यादा उम्दा उनकी लंबी चोटी लग रही है।  

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News