बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए बहुत मशहूर है। उनके लुक और स्टाइल हमेशा एक नया ट्रेंड सेट करती है। लड़कियां उनके स्टाइलिश लुक को बहुत अच्छे से फॉलो करती है। वैसे तो हर बार उनका लुक वायरल हो ही जाता है। मगर इस बार उनका 'लेडी बॉस' लुक इतना पसंद किया गया है कि पूरे इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। चलिए आपको उनके इस लुक की एक झलक दिखातें है।
सोनम कपूर ने ब्लैक 3-पीस पैंट-सूट पहना है। ब्लेजर को शार्ट रखा गया है। जिससे लुक को कूल बनाया गया है। हेयर-स्टाइल की बात करें तो सोनम ने सोबर स्टाइल से अपने बालों को परफेक्ट लुक दिया है।
सोनम का यह कोलर-बो बहुत ही ट्रेंडी और नया है। गर्लिश लुक के लिए यह स्टाइल बेस्ट है।
फुटवियर की बात करें तो उन्होंने स्टेलेटो-पंप हील्स पहनी है। यह हील्स उनकी हाइट को काफी अच्छे से फ्लॉन्ट कर रहा है।
सोनम अपने लुक को एक स्टेटमेंट पर्स के साथ ही कम्पलीट करती है। यह सूटकेस बैग बहुत ही स्टाइलिश है।
इयररिंग्स की बात करें तो सोनम ने 8 के शेप में गोल्ड स्टड पहने थे।
सोनम का यह लुक सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। अतरंगी फैशन सेंस वाली सोनम इस बार एलिगेंट और सोबर नजर आ रही है। सोनम ने बहुत सारी रिंग्स और खूबसूरत घड़ी के साथ अपना लुक कंपलीट किया है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP