फ्रांस में चल रहे कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हसीनाएं रेड कारपेट पर जलवे बिखेर चुकी हैं और अब बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर ने कांस में एंट्री ली है। हमेशा की तरह सोनम इस बार भी अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों को इम्प्रेस कर रही हैं।
बोल्ड लुक में दिखी सोनम
सोनम ने अपने रेड कारपेट लुक के लिए ऑल-व्हाइट डीप नेक पैंट सूट चूज किया, जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही थी। उनका यह आउटफिट Ralph and Russo द्वारा डिजाइन किया गया था। सूट के साथ सोनम ने मल्टी लेयर एमराल्ड ग्रीन नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए।
मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप और टाइट हेयरबन बनाया था। साथ में सोनम ने मैचिंग व्हाइट हील्स पहनी थी। सोनम के कांस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैसे तो फैंस को सोनम का यह लुक पसंद आया।
वहीं एक यूजर ने कहा, This is good for award function not red carpet। वहीं अन्य ने कहा, The pant doesn’t fit her too well 👎👎👎👎 makes her thighs look huge. Disaster।
येलो आउटफिट में सोनम का दिखा हॉट लुक
रेड कारपेट से पहले सोनम का एक और लुक सामने आया था, जिसमें उन्होंने Ashi Studio का खूबसूरत सनशाइन येलो आउटफिट पहना था। ऑफ-शोल्डर बैकलेस गाउन में सोनम खूबसूरत लग रही थी।
एक्ट्रेस डायना पेंटी ब्लू रफ्फल टॉप में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था।